TN Maternal Uncle Gold Ring Scheme: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से नवजात बच्चों के लिए बहुचर्चित ‘थाई मामन थंगा मोथिरम थित्तम’ यानी ‘मातृ मामा स्वर्ण अंगूठी योजना’ की शुरुआत कर दी। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाले पात्र नवजात बच्चों को 22 कैरेट सोने की 1 ग्राम अंगूठी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत के दौरान नवजात बच्चों को गोद में लेकर उन्हें अंगूठियां भी पहनाईं। यह योजना मुख्यमंत्री विजय की सरकार के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल रही है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना, सरकारी अस्पतालों में प्रसव को प्रोत्साहित करना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा मजबूत करना है। तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए हर साल 755.83 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
STORY | TN CM Vijay launches one-gram gold ring scheme for newborns
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay on Monday launched the 22-carat one-gram gold ring scheme – Maternal Uncle Gold Ring Scheme (Thaaimaman Thanga Mothiram Thittam) – for newborn babies, fulfilling a key… pic.twitter.com/OZf3a2uSpk
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2026

