नागपुर में IAF अफसर की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और निकाह का मामला, वीडियो बनाकर वसूले लाखों
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अयाज ताज मदारे (Ayaaz Taj Madare) और उसके सहयोगी अमीन शेख (Ameen Shaikh) के रूप में हुई है। इस मामले में संलिप्त तीसरा आरोपी, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक मौलाना (हजरत मौलाना) है, फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सोशल मीडिया पर वाइरल विडिओ
नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की पत्नी से हुए रेप और जबरन धर्मांतरण का मामला अत्यंत चौंकाने वाला है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्य आरोपी अय्याज मदारे और पीड़िता फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आरोपी महिला के दोनों हाथ पकड़कर धार्मिक मंत्र पढ़ता है और उसके चेहरे पर बार-बार फूंक मारता है। इस दौरान महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है और बार-बार ‘मुझे छोड़ दो’ और ‘मुझे जाने दो’ कहती नजर आ रही है। इस घटना ने समाज के एक बड़े हिस्से को चौंका दिया है।
नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला आया है
एयरफोर्स के बड़े अधिकारी की पत्नी जो खुद एक प्रॉपर्टी डीलर है उसको ड्रग्स जादू टोना शराब इत्यादि में फंसा कर धर्म परिवर्तन कर कर दूसरा निकाह करवा दिया गया
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो बेहद हैरान करने वाला और बेहद परेशान… pic.twitter.com/UDlcHfJgl0
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 16, 2026
आपराधिक मामले में गिरफ्तारियां
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अय्याज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अय्याज पीड़िता का पूर्व क्लासमेट है। पुलिस ने अब धर्मांतरण कराने वाले मौलाना की तलाश में एक टीम को मध्य प्रदेश भेजा है। यह मामला रोंगटे खड़े कर देने वाला है और स्थानीय समुदाय में इसकी चर्चा तेजी से हो रही है।
क्या है पूरा मामला?
24 साल की पीड़ित महिला के पति Indian Air Force में तैनात हैं। वहीं, महिला प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करती है। शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में अय्याज ने उसे प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क किया था। आरोपी ने महिला को होटल बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाते हुए उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इन्हीं वीडियो का उपयोग करते हुए आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए वसूले।
धर्मांतरण की भयावह प्रक्रिया
31 मई को आरोपी ने महिला को जबरन नागपुर के निकट कलमेश्वर ले जाया। वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक मौलाना ने धार्मिक रस्में पूरी कीं और पीड़िता से ‘कबूल है’ कहलवाया। पीड़िता ने FIR में बताया कि आरोपी के द्वारा उसे कोई तरल पदार्थ पिलाया जाता था और फिर उर्दू में पढ़कर उसके चेहरे पर फूंक मारी जाती थी। आरोपी इसे सम्मोहन या काला जादू बताता था, जिसके बाद उसके साथ रेप किया जाता था।
पुलिस कार्रवाई और FIR
जब पीड़िता के पति ड्यूटी से लौटे, तब महिला ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। स्थानीय अदालत ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पीड़िता रोते हुए आरोपियों से खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है। पुलिस इस वीडियो और जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है।
कानूनी कार्रवाई और फोरेंसिक जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्मांतरण शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा और काला जादू विरोधी कानून की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है, जिससे मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

