app-store-logo
play-store-logo
February 27, 2026

प्यार में धोखा खाने के बाद युवक बना ‘तेरे नाम’ का राधे, पिता ने जंजीरों में बांधा— MP की दर्दनाक कहानी

The CSR Journal Magazine
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि उस टूटे हुए दिल की है, जिसे प्यार में मिले धोखे ने धीरे-धीरे मानसिक अंधेरे में धकेल दिया। कभी हंसता-खेलता नौजवान आज जंजीरों में बंधा जीवन जीने को मजबूर हो गया था। हालात ऐसे बन गए कि पिता को अपने ही बेटे को बांधकर रखने का कठोर फैसला लेना पड़ा।

‘तेरे नाम’ की कहानी बनी हकीकत

रोमांटिक फिल्में देखने वालों को सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम याद होगी, जिसमें उनका किरदार राधे प्यार में असफल होकर मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है। छतरपुर की यह घटना भी कुछ-कुछ उसी कहानी जैसी है। गांव के लोग बताते हैं कि प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक का व्यवहार पूरी तरह बदल गया, वह गुमसुम रहने लगा और दुनिया से कटता चला गया।

दिल्ल में शुरू हुआ प्यार, गांव में टूटी जिंदगी

करीब 7–8 साल पहले युवक मजदूरी के लिए दिल्ली गया था। वहीं एक युवती से उसका प्रेम संबंध बना। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक रिश्ते में आई बेवफाई ने उसकी मानसिक स्थिति को तोड़ दिया। गांव लौटने के बाद उसने खाना-पीना छोड़ दिया, अकेले रहने लगा और दिन-रात दर्द भरे गाने सुनते हुए खुद में सिमट गया। धीरे-धीरे उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि वह हिंसक व्यवहार करने लगा।

 मजबूरी में पिता ने बांधी जंजीरें

आर्थिक तंगी और इलाज की असमर्थता के कारण पिता के सामने कोई रास्ता नहीं बचा। सुरक्षा के डर से उन्होंने बेटे को जंजीरों में बांधकर रखना शुरू कर दिया। यह फैसला किसी पिता के लिए सबसे दर्दनाक होता है, लेकिन हालात ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया।

इंसानियत की जीत: डॉ. संजय शर्मा की पहल

युवक की हालत की जानकारी मिलते ही समाजसेवी मनोचिकित्सक डॉ. संजय शर्मा सक्रिय हुए। पुलिस टीम के सहयोग से युवक को जंजीरों से मुक्त कराया गया और जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन सही इलाज से वह पूरी तरह ठीक हो सकता है। अब उसे इलाज के लिए ग्वालियर की मानसिक आरोग्यशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 संजय दत्त का फैन, टूटी हालत में भी पहचान बाकी

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद युवक बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का बड़ा प्रशंसक है और अक्सर उनकी नकल करता नजर आता है। पिता भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन अब उनकी आंखों में एक नई उम्मीद है कि इलाज के बाद उनका बेटा फिर से सामान्य जीवन जी सकेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos