पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे: मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ की भरी हुंकार

The CSR Journal Magazine
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत पार्टी के नेताओं और विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। सिसोदिया ने सभी गांवों में प्रतिदिन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उनका मानना है कि ‘आप’ की शिरुआत संघर्ष से हुई है, न कि शक्ति से।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, “जब हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, तो केंद्र ने दिल्ली से एंटी-करप्शन ब्रांच छीन ली।” इसके बावजूद, दिल्ली ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए। उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदारी की छवि को तोड़ने के लिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया।

नशे की समस्या का समाधान, बच्चों का भविष्य

सिसोदिया ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आज की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। “क्या आप यह गारंटी दे सकते हैं कि आपके बच्चे नशे का शिकार नहीं होंगे?” उन्होंने सभी से एकजुट होकर पंजाब को नशा मुक्त बनाने की अपील की।

स्थानीय नेतृत्व की जिम्मेदारी

विधायकों और स्थानीय नेताओं को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा, “अगर एक भी गांव में नशा बिक रहा है, तो आपको सोने नहीं दी जाएगी। विधायकों को अपने ब्लॉक इंचार्ज से स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

मिशन का सामूहिक स्वरूप

सिसोदिया ने बताया कि पंजाब में सरकार, पुलिस और जनता पहली बार ईमानदारी से नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। “पहले मंत्री भी नशा तस्करी में शामिल होते थे, लेकिन अब कोई भी नशे के मामलों में बख्शा नहीं जाएगा,” उन्होंने कहा।

भविष्य की योजना

भविष्य की रणनीति के तहत, सिसोदिया ने कहा कि 31 मार्च के बाद वे व्यक्तिगत रूप से गांवों की प्रगति का जायजा लेंगे। हर हलके को डेटा पेश करना होगा कि कितने गांव नशा मुक्त हुए हैं। इस लड़ाई को न केवल लड़ना है, बल्कि जीतना भी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos