app-store-logo
play-store-logo
February 24, 2026

Jharkhand Budget: 1.58 लाख करोड़ का बजट, महिलाओं और किसानों के लिए खास घोषणाएं

The CSR Journal Magazine
Jharkhand Budget: आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में ग्रामीण विकास, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार के बजट में ग्रामीण विकास के लिए 12 हजार 346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आवंटन

महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए 14 हजार 65 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए 14 हजार 65 करोड़ 57 लाख रुपये का प्रावधान है। यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण को और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

किसानों की भलाई पर जोर

किसानों के हित में भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। जल संसाधन के लिए 2714 करोड़ 71 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा खाद सुरक्षा के लिए 2 हजार 887 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट रखा गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा में महत्वपूर्ण आवंटन

स्वास्थ्य सेवा के लिए 7 हजार 990 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इससे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, माध्यमिक शिक्षा के लिए 16 हजार 251 करोड़ 43 लाख रुपये का आवंटन किया गया है, जिससे बच्चों की शिक्षा पर बेहतर ध्यान दिया जा सकेगा।

जल और शुद्धता पर ध्यान

पेयजल और स्वच्छता के लिए 5 हजार 194 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल व स्वच्छता के मुद्दे पर ध्यान दिया जाएगा। इस दिशा में किए गए प्रयासों से जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।

सांस्कृतिक विकास और पर्यटन के लिए आवंटन

पर्यटन, कला और संस्कृति के लिए 361 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इससे राज्य में पर्यटन के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस दिशा में सरकार की पहल से राज्य में सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा।

फिर से एक बार राज्य के विकास का संकल्प

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट के बाबत कहा कि यह बजट झारखंड के विकास के लिए एक नया कदम है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बजट को ऐतिहासिक और ग्रामीण परिवेश के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया है। मंत्री ने कहा कि इस बजट से राज्य में विकास की नई राहें खुलेंगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos