How to get Scholarship for Minority in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया है। अब तक करीब 71.35 करोड़ रुपये की राशि सीधे छात्रों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार का साफ संदेश है कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी।
How to get Scholarship for Minority in Uttar Pradesh: सबका साथ, सबका विकास की नीति को मिल रही मजबूती
योगी सरकार की यह योजना मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध जैसे अल्पसंख्यक समुदायों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़े रखने का बड़ा माध्यम बन रही है। शिक्षा को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार मानते हुए सरकार ने छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया है। इसका असर यह हुआ है कि अल्पसंख्यक छात्रों में स्कूल और कॉलेज छोड़ने की दर में लगातार कमी देखी जा रही है।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से 1.09 लाख छात्रों को राहत
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले 1,09,084 छात्रों को लाभ दिया गया। इस मद में कुल 37.20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। तीन चरणों में अब तक 32.19 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष पात्र छात्रों को लाभ देने की प्रक्रिया जारी है। इससे कमजोर वर्ग के छात्रों को स्कूल छोड़ने से रोका जा सका है।
पोस्ट मैट्रिक स्तर पर भी रिकॉर्ड लाभ
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 11वीं-12वीं के साथ तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले 1,30,265 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई है। अब तक तीन चरणों में 39.16 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। सरकार का मानना है कि उच्च शिक्षा में आर्थिक मदद मिलने से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
How to get Scholarship for Minority in Uttar Pradesh: शिक्षा से आत्मनिर्भरता का रास्ता
सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक बराबरी का साधन है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना आज हजारों परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है और उत्तर प्रदेश को Inclusive Development Model की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
On Saturday, Chief Minister Yogi Adityanath announced the disbursement of over Rs 148 crore in scholarships and fee reimbursements to more than 4.60 lakh...
The Erasmus Mundus Joint Master's scholarship provides a valuable opportunity for students aiming to earn a master’s degree in Europe. This programme, funded by...