app-store-logo
play-store-logo
March 4, 2026

HDFC Bank का बड़ा फैसला: UPI से ATM निकासी अब फ्री लिमिट में शामिल, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम

The CSR Journal Magazine
देश के प्रमुख निजी बैंक HDFC Bank ने ग्राहकों के लिए ATM से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। बैंक ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से UPI के माध्यम से ATM से निकाला गया कैश भी आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। अब तक UPI-आधारित कैश निकासी को अलग माना जाता था, लेकिन नए नियम के बाद इसे सामान्य ATM विड्रॉल की तरह ही समझा जाएगा। यानी अगर आपकी फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो UPI से निकाले गए पैसे पर भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

कितना लगेगा चार्ज?

बैंक के अनुसार फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये + लागू टैक्स वसूला जाएगा। यह शुल्क ठीक वैसा ही होगा, जैसा सामान्य ATM से तय सीमा पार करने पर लिया जाता है।

सेविंग और सैलरी अकाउंट पर कितनी मिलती हैं फ्री ट्रांजैक्शन?

HDFC बैंक अपने सेविंग और सैलरी अकाउंट ग्राहकों को हर महीने सीमित संख्या में फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है-
• HDFC बैंक के ATM पर: 5 फ्री ट्रांजैक्शन,
• दूसरे बैंक के ATM (मेट्रो शहरों में): 3 फ्री ट्रांजैक्शन,
• दूसरे बैंक के ATM (नॉन-मेट्रो शहरों में): 5 फ्री ट्रांजैक्शन!
इन सीमाओं को पार करते ही प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये + टैक्स का शुल्क लगाया जाता है। अब 1 अप्रैल 2026 से UPI के जरिए की गई कैश निकासी भी इसी गणना में जोड़ी जाएगी।

किन करंट अकाउंट पर मिलती है अनलिमिटेड फ्री सुविधा?

HDFC बैंक के कुछ विशेष करंट अकाउंट धारकों को बैंक के अपने ATM पर अनलिमिटेड फ्री कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। इनमें शामिल हैं- Biz Lite+, Biz Pro+, Biz Ultra+, Biz Elite+, Flexi, Plus, Activ, Ascent, Max Advantage, Professional, Ecomm, Apex, Ultima, Merchant Advantage Plus Current Account, Merchant Advantage Current Account, Supreme Current Account, Startup Current Account (पहले Smartup Alpha Current Account), Smartup Max, Smartup Growth, Giga Current Account!
इन खाताधारकों के लिए HDFC बैंक के ATM पर कैश निकासी की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

ग्राहकों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

• अपने महीने की ATM ट्रांजैक्शन गिनती पर नजर रखें।
• UPI से ATM निकासी करते समय भी यह ध्यान रखें कि यह अब आपकी फ्री लिमिट में शामिल होगी।
• अगर आप बार-बार कैश निकालते हैं, तो अपनी बैंकिंग आदतों की समीक्षा करें।
बैंक का यह कदम डिजिटल और पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं को एक समान नियमों में लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस नए नियम को लेकर ग्राहकों को पहले से ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/ app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/ apps/details?id=com. inventifweb.newspin& pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos