मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन: त्योहारों से पहले FDA की छापेमारी, 5 फूड आउटलेट पर लगे प्रतिबंध

The CSR Journal Magazine
त्योहारी सीजन के साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाने-पीने के प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया है। मुंबई में पांच फूड आउटलेट्स पर एक्शन लिया गया है, जहां साफ-सफाई की गंभीर कमी पाई गई। इन सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मिलावटी घी बनाने, बिना वैध लाइसेंस के कारोबार करने और अन्य गंभीर खामियों के कारण यह कदम उठाया गया है।

मलाड में मिलावटी घी की धांधली

मलाड ईस्ट के गुरुकृपा डेयरी प्रोडक्ट्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के अनुसार, यहां रिफाइंड सूरजमुखी तेल, वनस्पति और ब्रांडेड घी को मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था। इसे ‘Pooja Ghee’ नाम से बेचा जा रहा था। FDA की जांच में परिसर में चूहों और कॉकरोचों की मौजूदगी भी पाई गई। कुल 2,464.05 किलो मिलावटी घी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 15.15 लाख रुपये बताई गई है।

वर्सोवा में बिना लाइसेंस का धंधा

वर्सोवा के गुफरान सीक कॉर्नर में बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार चल रहा था। जांच में यह भी पाया गया कि यहां पर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पीने का पानी, खाद्य भंडारण और उपकरणों की सफाई में भी खामियां मिलीं। FDA ने इस प्रतिष्ठान को तत्काल कारोबार बंद करने का आदेश दिया है।

BJRS Restaurant की बुरी स्थिति

महालक्ष्मी के BJRS (Gallops) Restaurant में भी साफ-सफाई में खामियां पाई गई। फ्रिज में नॉन वेज सामग्री के पास खून और केचप के दाग मिलने के साथ ही, फटे पैकेज में कच्चा माल भी पाया गया। किचन में ग्रीस जमा होने और दीवारों में खराब स्थिति की भी गंभीर रिपोर्ट मिली।

Dreamer Hospitality पर कानूनी कार्रवाई

बांद्रा वेस्ट के Dreamer Hospitality Pvt. Ltd. में खाद्य स्वच्छता और स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन पाया गया। प्रशासन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। ऐसे मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा।

Mirari का लाइसेंस भी निलंबित

बांद्रा वेस्ट के Mirari में भी ‘Schedule 4’ के तहत खाद्य सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके खिलाफ भी अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुणवत्ता की रखिए ध्यान, FDA का टोल-फ्री नंबर

FDA ने आम जनता से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता या मिलावट से जुड़ी शिकायतें करें। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800222365 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायतें Food & Drug Grievance Portal पर भी दर्ज कराई जा सकती हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos