मथुरा में गौरक्षक ‘फरसा बाबा’ की मौत पर जनता में गुस्से का उबाल, सीएम योगी ने दिए सख्त जांच के आदेश

The CSR Journal Magazine

संदिग्ध परिस्थितियों में फरसा बाबा की मौत

मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ फरसा बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वे एक ट्रक द्वारा कुचले गए, जो गौवंश ले जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में अंसतोष फैल गया। लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया, जिससे गंभीर यातायात समस्या उत्पन्न हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर ध्यान दिया और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम योगी ने कहा है कि इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश से पूरी घटना की जानकारी लीं और इसके बाद मथुरा के लिए रवाना होने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री की इस सख्त निर्देश से प्रशासन में हलचल मच चुकी है। अब प्रशासन को स्थिति को संभालने और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी है।

गुस्साई जनता ने जाम किया हाईवे

बाबा की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को जाम कर दिया। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात ठप हो गया। पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की, तो नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर गंभीरता से चिंता जताई है और कहा है कि बीजेपी का शासन प्रदेश में तनाव उत्पन्न कर रहा है। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और साधुओं के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस ने उपद्रवियों क लिया हिरासत में

DIG शैलेश पांडे ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर उपद्रवियों को भगाने की कोशिश की है। पुलिस ने यह भी बताया कि उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और कुछ को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब सब कुछ सामान्य हो चुका है और यातायात फिर से चालू हो गया है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos