ईरान का खतरनाक प्लान: ट्रंप परिवार को खत्म करने की साजिश!
ईरान समर्थित मीडिया ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरोन ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक बेहद डरावना प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी सैन्य और कूटनीतिक तनाव और गहरा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियां और सीक्रेट सर्विस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
ट्रंप परिवार पर ईरान की ‘गंदी नजर’
वॉशिंगटनअमेरिका और ईरान के बीच गहराते युद्ध और तनाव के बीच एक बेहद सनसनीखेज और खतरनाक मामला सामने आया है। ईरान की खुफिया शाखा ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) के करीबी माने जाने वाले तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक डरावना वीडियो जारी किया है। इस वीडियो का शीर्षक “वेयर टू किल मेलानिया?!” (मेलानिया को कहां मारें?!) रखा गया है, जिसमें अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की तस्वीर को खून से रंगा हुआ दिखाया गया है।
Update Melania and Barron Trump targeted by Iran in disturbing video encouraging their assassination pic.twitter.com/MJuDglyYlh
— Simo Saadi (@Simo7809957085) July 28, 2026

