Jobs in Maharashtra: महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही करीब 70 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि यह भर्ती नई और पारदर्शी प्रणाली के तहत होगी, ताकि युवाओं को बिना भटकाव और देरी के नौकरी मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से लगभग 50 हजार पदों पर भर्ती महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के जरिए होगी, जबकि 20 हजार पद MPSC के बाहर भरे जाएंगे। यह भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिससे सभी विभागों में कर्मचारियों की कमी दूर हो सके।
Jobs in Maharashtra: नई भर्ती प्रणाली पर जोर
मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री अतिथिगृह में हुई अहम बैठक में सेवा प्रवेश नियमों में सुधार पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भर्ती में योग्यता, कौशल, पात्रता और काम की प्रकृति को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाएं। उन्होंने कहा कि अब भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक दस्तावेज, लंबी कतारें और देरी नहीं होगी। इसके लिए ऑनलाइन और डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा। डिजिलॉकर और ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए प्रमाणपत्रों की जांच होगी, जिससे प्रक्रिया तेज और भरोसेमंद बनेगी।
Jobs in Maharashtra: युवाओं को मिलेगा भरोसा
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, ताकि युवाओं के मन में किसी तरह का शक न रहे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले एक साल में महाराष्ट्र गवर्नेंस रिफॉर्म का नया मॉडल पेश करेगा, जो पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर उम्मीद और अवसर दोनों लेकर आई है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The demand for grey-collar workers in India's logistics sector is experiencing a notable rise as the Diwali festival approaches. Companies are actively seeking to...