Women Cricket Asia Cup Final: भारत और श्रीलंका की महिला टीम 13 सितंबर को एशिया कप 2026 फाइनल में भिड़ेंगी

The CSR Journal Magazine
Women Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम और श्रीलंका एक बार फिर आमने-सामने हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने फाइनल से पहले अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए तैयार है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दबाव से निकलकर जीत के बाद अटापट्टू ने बताया कि टीम में गहराई और धैर्य है, जो उन्हें किसी भी टीम को मात देने में मदद कर सकती है।

Women Asia Cup Final: चमारी अटापट्टू की हूंक

कप्तान अटापट्टू ने कहा, “टीम की ताकत उन खिलाड़ियों की संख्या में है जो परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं। हमारे पास हर्षिता, नीलाक्षिका, कविशा जैसे अच्छे फिनिशर हैं। सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं, और हमारी गेंदबाजी यूनिट भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर हम अपनी योजना पर अमल कर पाए, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि फील्डिंग में कुछ कैच छूटे हैं, जिसे सुधारने की आवश्यकता है।

Women Asia Cup Final: पाकिस्तान से मिली शानदार जीत

शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना ने 47 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर किया। 131 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका ने खराब शुरुआत के बाद हर्षिता और कविशा की मदद से वापसी की। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इसके बाद निलाक्षी डे सिल्वा और कुशानी ने नाबाद रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिलाई और फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

2024 की हार का बदला लेने की तैयारी

चमारी अटापट्टू के बयान से पता चलता है कि उनके इरादे पिछले सीजन में भारत को मिली हार का बदला लेने के हैं। 2024 में हुए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में भारत ने 165 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का इरादा इस हार का बदला लेना है।

कड़ी टक्कर की उम्मीद

भारत को हराना श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना यह है कि क्या भारत एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होगा या श्रीलंका दूसरी बार इस खिताब को जीतेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos