टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, ब्रैडमैन का 96 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार

The CSR Journal Magazine
टेस्ट क्रिकेट का इतिहास जब भी देखा जाता है, बल्लेबाजों के महान कार्य सामने आते हैं। एक टेस्ट सीरीज में रनों का पहाड़ खड़ा करना एक ऐसा हुनर है, जिसे केवल कुछ चुनिंदा दिग्गज ही अंजाम दे पाए हैं। इस ऐतिहासिक लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का है। 1930 की एशेज सीरीज में, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, तब ब्रैडमैन ने 7 पारियों में 139.14 के औसत से कुल 974 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक जड़े और 334 रनों की एक प्रभावशाली पारी खेली। 1580 गेंदों का सामना करते हुए बिना कोई छक्का लगाए यह अद्वितीय रिकॉर्ड कायम किया। 90 साल से अधिक समय बाद भी, ये रिकॉर्ड आज तक अजेय बना हुआ है।

वॉली हैमंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन

ब्रैडमैन के रिकॉर्ड से पहले, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज वॉली हेमंड ने 1928-29 में ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान 5 मैचों की 9 पारियों में 905 रन बनाए। उन्होंने 113.12 के औसत और 4 शतकों के साथ इस सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। हेमंड का सबसे बड़ा स्कोर 251 रन था और उन्होंने 94 चौके मारे। यह प्रदर्शन टेस्ट इतिहास में तब तक का सबसे बड़ा स्कोर था।

मार्क टेलर की 1989 की एशेज

तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई ने बल्लेबाज मार्क टेलर का नाम आता है। साल 1989 की एशेज सीरीज में, इंग्लैंड की सरजमीं पर टेलर ने 83.90 के औसत से 839 रन बनाए। 1866 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जमाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 219 रन था। इस सीरीज में टेलर के बल्ले से 91 चौके आए, और उनकी इस मैराथन बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नील हार्वे का शानदार प्रदर्शन

चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे का नाम है। 1952-53 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हार्वे ने 9 पारियों में 92.66 के औसत से 834 रन बनाए। उन्होंने इस सीरीज में 4 शतक और 3 अर्धशतक ठोके, जिसमें 205 रनों की बेहतरीन पारी भी शामिल थी। उनकी बल्लेबाजी ने अफ्रीकी गेंदबाजों को पूरी सीरीज में परेशान रखा।

विवियन रिचर्ड्स का तूफानी अंदाज

इस लिस्ट को पूरा करते हैं वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स। 1976 में इंग्लैंड दौरे पर रिचर्ड्स ने 4 मैचों की 7 पारियों में 118.42 के औसत से 829 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया। 1188 गेंदों में उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक बनाते हुए 291 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस सीरीज में उन्होंने अपने बल्ले से 112 चौके और 4 छक्के मारे, जो उनके बल्लेबाजी के अंदाज को दिखाता है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos