उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने शिक्षक–छात्र जैसे पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक सिरफिरे छात्र ने महिला शिक्षिका पर बीच सड़क जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि छात्र ने पहले पीछा किया, फिर रास्ता रोककर हमला बोला और बेरहमी से शिक्षिका के दोनों होंठ काट डाले। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
छेड़छाड़ से शुरू हुई कहानी, स्कूल बदलने तक पहुंची
पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी छात्र पहले उसी स्कूल में पढ़ता था, जहां महिला शिक्षिका पढ़ाती थीं। आरोप है कि छात्र ने स्कूल के दौरान ही शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। जब इस हरकत की शिकायत छात्र के परिजनों से की गई, तो कुछ समय तक उसका व्यवहार ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसने फिर वही हरकतें शुरू कर दीं। इससे परेशान होकर महिला शिक्षिका ने वह स्कूल ही छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में पढ़ाने लगीं।
पीछा नहीं छोड़ा, हर जगह पहुंच गया आरोपी
स्कूल बदलने के बाद भी आरोपी छात्र ने शिक्षिका का पीछा करना बंद नहीं किया। बताया जा रहा है कि वह लगातार उनका पीछा करता रहा और रास्ते में परेशान करता था। शिक्षिका ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी के सिर पर जैसे जुनून सवार था। आखिरकार जब शिक्षिका ने सख्ती से उसका विरोध किया, तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
ट्यूशन जाते समय रोका रास्ता, फिर किया हमला
घटना उस समय हुई जब महिला शिक्षिका एक बच्चे को घर पर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी छात्र ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर आरोपी ने जबरन उनके गले में हाथ डालकर आगे ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर हमला कर दिया और बेरहमी से उनके होंठ काट डाले। खून निकलता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज ने खोली पूरी सच्चाई
इस सनसनीखेज हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्र महिला शिक्षिका के गले में हाथ डालकर उन्हें जबरन ले जाता है और फिर हमला करता है। यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
गंभीर हालत, आगरा रेफर
हमले के बाद घायल शिक्षिका को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और हालत नाजुक बनी हुई है।
भाई की तहरीर पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस
महिला शिक्षिका के भाई की तहरीर पर मैनपुरी सदर कोतवाली में आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी कार्रवाई कर रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates
Samay Raina's latest performance, titled 'Still Alive', marked his return to the stand-up scene after the controversy surrounding the 'India's Got Latent' show. Raina...
Actor Vikrant Massey recently revealed the personal motivations behind his decision to take a break from his film career, announcing in December 2024 that...