अखिलेश का NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला: ओपी राजभर की चुटकी, BJP का ‘चाचा और चच्चा’ जिक्र

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे की रस्साकशी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एनडीए के सहयोगी दलों को 162 सीटें देने का दावा किया है। इस पर अपना दल, सुभासपा और भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे विपक्ष की बेचैनी बताया है।

अखिलेश के दावे पर सवाल

अखिलेश यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 162 सीटें अपने सहयोगियों को छोड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि इन सीटों में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल को 73, ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 39, संजय निषाद की निषाद पार्टी को 31, और अनुप्रिया पटेल के अपना दल को 19 सीटें देने की चर्चा है। उनके इस दावे के जवाब में भाजपा ने इसे भ्रामक करार दिया।

अपना दल का पलटवार

अखिलेश यादव के दावे पर अपना दल के नेता आशीष पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी का ध्यान जनता के बीच काम करने में है, न कि सोशल मीडिया पर बहस करने में। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भरोसा है। पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव मौजूदा स्थितियों को भ्रामक बयानबाजी से बदलना चाह रहे हैं।

BJP और राजभर का तंज

BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि वे कांग्रेस गठबंठन को लेकर चिंतित है और इसी कारण अफवाहे फैला रहे है। उन्होंने पिछले बयानों का जिक्र करते हुए कहा की कांग्रेस लगतार सपा पर दबाव बना रही है। उन्होंने भी मज़ेदार टिप्पणी की की ‘चाचा और चच्चा मिलकर सपा को गच्चा दे देंगे’। वहीं ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश की बातों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अपने इंडी गठबंधन को संभालने पर ध्यान देना चाहिए, न कि एनडीए की सीटों का बंटवारा करने पर। राजभर ने सुझाव दिया कि अखिलेश को कांग्रेस के साथ समझौता करने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को उठाया कि अगर अखिलेश सीटों का आंकड़ा बता रहे हैं, तो उन्हें पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

सुभासपा के सवाल, आरएलडी का हमला

सुभासपा के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने भी अखिलेश की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश अपने गठबंधन को संभालने में विफल हैं, लेकिन एनडीए की सीटों का निवारण करने में लगे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए में सीटें आपसी सहमति से बांटी जाएंगी, न कि किसी विपक्षी दल के दबाव में। राष्ट्रीय लोकदल ने भी अखिलेश के दावों पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि सीटों का बंटवारा आपसी बातचीत से तय किया जाएगा। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि वे अपनी गठबंधन की स्थिति पर ध्यान दें।

सियासी समीकरणों का खेल

2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों ने जोर पकड़ लिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन और एनडीए दोनों ही अपनी सीट शेयरिंग रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने एनडीए के सहयोगियों की सीटों का अनुमान लगाकर भाजपा के पीडीए विरोधी समीकरण पर सवाल उठाने की कोशिश की है। वहीं, एनडीए ने सपा-कांग्रेस की अंदरूनी चुनौतियों को मुद्दा बना दिया है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos