app-store-logo
play-store-logo
March 4, 2026

रत्नागिरी में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई – कलेक्टर मनुज जिंदल

The CSR Journal Magazine
रत्नागिरी जिले में Fuel Shortage Rumours को लेकर फैली चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यहां पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जिलाधिकारी मनुज जिंदल ने कहा है कि नागरिक किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और घबराकर पेट्रोल पंप या CNG स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

प्रशासन ने कंपनियों से लिया स्टॉक का अपडेट

मध्य पूर्व, अमेरिका और यूरोप में जारी तनावपूर्ण हालात के चलते सोशल मीडिया पर Petrol Price Hike और सप्लाई बाधित होने की बातें फैल रही थीं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन तीनों प्रमुख तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के प्रतिनिधियों और को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। कंपनियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG Gas Cylinder का पर्याप्त भंडार है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। दरों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

छुट्टियों की वजह से बढ़ी भीड़, स्टॉक की कमी नहीं

प्रशासन के मुताबिक, लगातार छुट्टियां और होली का त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक कोकण पहुंचे हैं। साथ ही बाहर काम करने वाले रत्नागिरी के लोग भी अपने गांव लौटे हैं। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ी, लेकिन यह किसी कमी की वजह से नहीं है। कलेक्टर मनुज जिंदल ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर Fake News या अफवाह फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें और शांति बनाए रखें। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और आम जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos