देशभर में पेट्रोल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिस बढ़ोतरी का डर था, वह अब हकीकत बन गई है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में ₹2.09 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नए रेट 20 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी
तेल कंपनियों के मुताबिक, Speed Petrol और Power Petrol जैसे प्रीमियम फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रीमियम पेट्रोल का दाम बढ़कर ₹103.92 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पुणे में इसकी कीमत ₹113.77 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
Petrol Price Hike: क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसका बड़ा कारण है। Crude Oil Price $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। खासकर ईरान में चल रहे तनाव और तेल आपूर्ति में संभावित बाधा के चलते कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
राज्यों में पेट्रोल के ताजा दाम
अगर सामान्य पेट्रोल की बात करें तो अलग-अलग राज्यों में इसके दाम अलग-अलग हैं:
महाराष्ट्र: ₹104.64 प्रति लीटर
दिल्ली: ₹94.77 प्रति लीटर
उत्तर प्रदेश: ₹94.53 प्रति लीटर
बिहार: ₹106.95 प्रति लीटर
कर्नाटक: ₹103.62 प्रति लीटर
तमिलनाडु: ₹102.18 प्रति लीटर
तेलंगाना: ₹108.90 प्रति लीटर
पश्चिम बंगाल: ₹106.72 प्रति लीटर

