महाराष्ट्र में 493 करोड़ की नई रेल लाइन: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगा 38 किमी ट्रैक

The CSR Journal Magazine
भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह लाइन मुकुटबन से गडचांदूर के बीच 38.21 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना पर लगभग 493 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन यवतमाल-चंद्रपुर के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों को सीधे लाभ पहुंचाएगी, जिससे माल ढुलाई में तेजी और आसानी होगी।

कारगर और सस्ता माल परिवहन

नई रेल लाइन के निर्माण से मौजूदा नेटवर्क के मुकाबले एक छोटा और अधिक प्रभावी रेल मार्ग बन सकेगा। इस कारण माल परिवहन का समय और लागत दोनों ही कम होंगी। इसके अलावा, यह वर्धा-माणिकगढ़ रेल सेक्शन पर दबाव कम करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी। इससे मालगाड़ियों की आवाजाही को भी सुगम बनाएगी।

अत्याधुनिक MEMU ट्रेनें होंगी चालू

इस परियोजना के तहत, नई रेल लाइन का संचालन होने के बाद प्रतिदिन दोनों दिशाओं में दो MEMU ट्रेनों के चलने की योजना है। अनुमान है कि हर साल लगभग 6.08 मिलियन टन (MTPA) माल ढुलाई की जाएगी। इस नए रेल मार्ग से कोयला, सीमेंट, स्पंज आयरन, और कई अन्य प्रकार के माल का परिवहन किया जाएगा।

मजरी-नांदेड रूट से सीधा कनेक्शन

नई रेल लाइन मजरी-नांदेड मार्ग के जरिए कोयला और सीमेंट क्लस्टर को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे जालना, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और कर्नाटक के अन्य क्षेत्रों में कम दूरी पर माल पहुंचाना आसान होगा।

बाल्हारशाह-नागपुर रूट पर निर्भरता में कमी

यह परियोजना बाल्हारशाह-नागपुर हाई डेंसिटी नेटवर्क पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगी। इससे यवतमाल और चंद्रपुर के उन इलाकों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां मौजूदा नेटवर्क अपेक्षाकृत कम है। यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति देगा।

रेलवे नेटवर्क की क्षमता में बढ़ावा

नई रेल लाइन से रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए एक अतिरिक्त रेल कॉरिडोर उपलब्ध होगा। इससे बढ़ती माल और यात्री परिवहन की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इस परियोजना से यवतमाल-चंद्रपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों, खनन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos