मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 24 वर्षीय MBA छात्रा की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का नग्न और सड़ा-गला शव उसके ही क्लासमेट और कथित प्रेमी पियूष धनोतिया के किराए के मकान से बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि परिजन उसे केवल मोजों से पहचान पाए। गले पर रस्सी के निशान मिलने से साफ है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
हत्या के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया अश्लील वीडियो
इस केस को और भी भयावह बनाता है वो सच, जब हत्या के समय के आसपास छात्रा के मोबाइल फोन से कॉलेज के WhatsApp ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा था, जबकि दूसरे व्यक्ति का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था। पुलिस को शक है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही पियूष धनोतिया है, जिसके घर से शव मिला।


