IND vs PAK T20 World Cup 2026 को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म है। पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ खेलने से पूरी तरह पीछे नहीं हट रहा, बल्कि एक खास शर्त के साथ मुकाबले के लिए तैयार होता दिख रहा है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो क्रिकेट फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज India vs Pakistan मैच देखने को मिल सकता है।
पाकिस्तान की ‘एक शर्त’ क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चाहता है कि भारत एक ट्राई सीरीज में हिस्सा ले। इस प्रस्तावित Tri-Series में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें होंगी। PCB की योजना है कि यह सीरीज न्यूट्रल वेन्यू पर कराई जाए। अगर भारत इस सीरीज के लिए हां कह देता है, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद टीम इंडिया के खिलाफ T20 World Cup 2026 में मैच खेलने की इजाजत मिल सकती है। फिलहाल ICC या किसी बोर्ड की ओर से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
शेड्यूल तो तय था, फिर अड़चन क्यों?
ICC शेड्यूल के मुताबिक, T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होना था। लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान सरकार ने साफ कर दिया था कि टीम विश्व कप खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी। इसी फैसले ने पूरे टूर्नामेंट पर सवालिया निशान लगा दिए।
भारत-पाक मैच इतना अहम क्यों है?
India vs Pakistan Match सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अरबों रुपये का खेल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC टूर्नामेंट में भारत-पाक मुकाबला करीब 250 मिलियन डॉलर यानी 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा का Revenue पैदा करता है। ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर और ICC—सभी के लिए यह मैच सबसे ज्यादा कमाई वाला होता है। यही वजह है कि इस मैच को अक्सर वीकेंड पर रखा जाता है।
PCB को क्यों है सबसे ज्यादा डर?
PCB की कमाई का करीब 80 फीसदी हिस्सा ICC Revenue से आता है। अगर भारत-पाक मैच नहीं होता, तो ICC पाकिस्तान के हिस्से का पैसा रोक सकता है। इससे पाक बोर्ड की आर्थिक हालत बेहद खराब हो सकती है, यहां तक कि ‘कंगाली’ की नौबत भी आ सकती है।
India Pakistan T20 World Cup 2026 के विवाद की जड़ क्या है?
इस पूरे विवाद की शुरुआत Bangladesh Cricket Team से जुड़ी है। बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देकर मैच खेलने से इनकार किया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला लिया। हालांकि पूरे वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात अंत में सिर्फ भारत के खिलाफ मैच तक सिमट गई। अब सबकी नजर भारत के फैसले पर है क्या टीम इंडिया ट्राई सीरीज के लिए तैयार होगी, या फिर T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा मैच कागजों तक ही सीमित रह जाएगा?
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Kathmandu has decided to halt the issuance of work permits for Gulf nations due to escalating conflicts in the region, particularly following recent Iranian...