नई दिल्ली। होली के मौके पर दिल्ली की महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिल्ली सरकार की चार महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज सिंह और मुख्य सचिव राजीव वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शीर्षक था ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’, जो दिल्ली भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित किया गया।
1. महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा – सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड
नई योजना के तहत दिल्ली की महिलाएं ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ के जरिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह कार्ड मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक वाहनों में भुगतान के लिए भी काम करेगा। तीन प्रकार के मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनका खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी और यह मौजूदा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम से जुड़ा रहेगा।
2. दिल्ली लखपति बिटिया योजना
बालिकाओं के लिए ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को पुनर्गठित किया गया है। अब प्रत्येक बालिका के नाम पर विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये जमा किए जाएंगे, जो 21 वर्ष की आयु तक परिपक्व होकर एक लाख रुपये से अधिक हो सकते हैं। पहले यह राशि केवल जन्म पर 10-11 हजार रुपये तक सीमित थी।
3. दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दीवाली पर सालाना दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सिलेंडर की कीमत के बराबर राशि जमा की जाएगी। इस योजना से करीब 15.5 लाख परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।
4. लाडली बिटिया को ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’
दिल्ली लाडली योजना के तहत 40,642 पात्र लाभार्थियों को कुल 100.25 करोड़ रुपये डिजिटल माध्यम से उनके खातों में वितरित किए जाएंगे। यह राशि लंबित परिपक्वता रकम के रूप में दी जाएगी और बालिका के जन्म, शिक्षा और महत्वपूर्ण पड़ावों पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करेगी।
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोनल, सीमा, किरण, ईशा और वंदना को ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना के तहत चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ‘नारी वंदन’ के नारे को दिल्ली सरकार ने वास्तविकता में बदल दिया है।
इन चार योजनाओं के जरिए दिल्ली सरकार ने महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Delhi government has introduced a draft policy that aims to regulate the operation of e-rickshaws in the capital. This initiative proposes a cap...
Delhi Environment Minister Gopal Rai has declared the enforcement of GRAP-II (Graded Response Action Plan) rules across North India following a significant decline in...
The Delhi government has initiated action against 1,046 properties deemed illegal or unsafe, following a tragic building collapse in Satya Niketan on September 6....