app-store-logo
play-store-logo
February 14, 2026

डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के काफिले में टक्कर, भाजपा नेता की कार अचानक घुसी

The CSR Journal Magazine
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। मामला झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में शनिवार सुबह 10:45 का है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा गुढ़ागौड़जी के एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिसा लेने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। यहां से स्कूल की दूरी करीब 16 किमी रह गई थी। एस्कॉर्ट गाड़ी से टकराई भाजपा नेता की कार उपमुख्यमंत्री का काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए। खटाना अपनी गाड़ी को पास के ही एक रिसॉर्ट के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इतने में काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (सुरक्षा वाहन) अनियंत्रित होकर टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वक्त डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल चुकी थी। टक्कर मुख्य रूप से एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के बीच हुई। दोनों गाड़ियों की हेडलाइट्स और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। काफिले को रोकना पड़ा टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से काफिले को कुछ देर के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया कि उपमुख्यमंत्री और काफिले के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। कुछ समय के ठहराव और जांच के बाद उपमुख्यमंत्री एमजी ग्लोबल स्कूल (गुढ़ागौड़जी) के लिए रवाना हो गए। एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Latest News

Popular Videos