app-store-logo
play-store-logo
February 9, 2026

दिल्ली को मिलीं 500 नई EV बसें, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से निजात मिलेगी

The CSR Journal Magazine
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने पहले साल पूरा होने पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसों (EV Buses) को हरी झंडी दिखाई। अब दिल्ली के पास 4000 से अधिक EV बसें हो गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद रहे। नबीन ने कहा कि इससे दिल्ली के प्रदूषण में कमी आएगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। आज से दिल्ली में हर दिन नई योजनाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

सशक्त सरकार का भरोसा

नितिन नबीन ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 27 सालों के संघर्ष के बाद दिल्ली की जनता ने कमल के फूल को चुना। इस अवसर पर 500 नई बसों का तोहफा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक साल में 2000 नई EV बसें जुड़ीं, जिससे कुल संख्या 4000 हो गई है। इससे साफ़ तौर पर प्रदूषण कम होगा और सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि होगी।

यमुना की सफाई का संकल्प

नबीन ने यमुना नदी की सफाई के लिए सरकार के प्रयासों की बात की। उन्होंने कहा कि यमुना की स्थिति को बेहतर बनाना एक सपना है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के नमामि गंगे योजना की तुलना करते हुए यमुना को साफ करने के संकल्प की बात की। नबीन ने बताया कि सरकार काम करने वाली है, बात करने वाली नहीं।

मेट्रो विकास की भी चर्चा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेट्रो सेवा की लंबाई 400 किलोमीटर है, जो फेज फाइव के बाद 500 किलोमीटर तक पहुँच जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार एक बेहतर ईवी पॉलिसी लाने पर जोर दे रही है।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार को भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए कहा कि वे जनता के भरोसे को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले वर्तमान सरकार ने कई नयी योजनाएं लागू की हैं, जिनमें महिलाओं के लिए पिंक पास और नेशनल मोबिलिटी कार्ड शामिल हैं।

EV बसों की संख्या और लक्ष्य

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जानकारी दी कि आज 500 नई EV बसें दिल्ली के DTC बेड़े में शामिल की गई हैं। इससे अब EV बसों की संख्या 4018 हो गई है। उन्होंने बताया कि 2026 के अंत तक 7000 EV बसें दिल्ली की सड़कों पर लाने का लक्ष्य है, जिसे विभाग गंभीरता से पूरा करने में जुटा है।

Latest News

Popular Videos