Delhi police की बस रोककर ट्रोल हुईं दरीज गौर, Riya Ahir की कॉपी?

The CSR Journal Magazine
राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस से ले जाते हुए देखा गया। जैसे ही पुलिस की बस चलने लगी, एक लड़की ने बस के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इसे देखकर रिया अहीर की याद करने लगे, जो पहले NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने के कारण चर्चा में आई थीं। अब सवाल है, दिल्ली की उस लड़की का नाम क्या है?

कौन हैं दरीज गौर?

दिल्ली पुलिस की बस रोकने वाली लड़की का नाम दरीज गौर है। वह पेशेवर रूप से एक कंटेंट क्रिएटर हैं। जब उनका वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने उनकी प्रशंसा करने के बजाय उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग यह कहते हुए दिखे कि उन्होंने रिया अहीर की नकल की है ताकि वह भी फेमस हो सकें।

दरीज की सफाई

ट्रोलिंग पर दरीज गौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कदम का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें विश्वास था कि पुलिस उनसे पहले दो बार सोचेगी। दरीज ने कहा- “मैंने जो किया, उसके लिए मुझे कोई अफसोस नहीं है।” उनके अनुसार, बस रोकने का यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

क्या बोलीं दरीज?

दरीज ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस की बस को रोका था। जब वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने गईं, तो उन्होंने देखा कि और भी लोग बस के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। दरीज ने कहा कि उन्हें पता था कि पुलिस उन्हें टच करने से पहले दो बार सोचेगी।
दरीज ने कहा- “मैं 30 बार जंतर मंतर के प्रदर्शन में शामिल हो चुकी हूं, लेकिन यह पहला मौका है जब मैं वायरल हुई हूं।” उन्होंने ट्रोल करने वालों से सवाल किया कि अगर यह इतना आसान है, तो वे भी आकर दिखाएं। दरीज ने आगे कहा कि वोट करना और प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे कोई भी हमसे नहीं छीन सकता।

अगली बार फिर यही करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की जरूरत महसूस हुई, तो वह फिर से यही कदम उठाएंगी। अपने अधिकारों के लिए वह एक नहीं, बल्कि 10 बसें रोक सकती हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos