भारत की सैन्य ताकत को और धार देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत और फ्रांस के बीच SCALP क्रूज मिसाइल को लेकर करीब 3,200 करोड़ रुपये की अहम रक्षा डील अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस डील के तहत राफेल लड़ाकू विमानों के लिए बड़ी संख्या में SCALP मिसाइलें खरीदी जाएंगी। माना जा रहा है कि जल्द ही डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में इस सौदे को आधिकारिक मंजूरी मिल सकती है। यह वही मिसाइल है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर अपनी घातक ताकत साबित की थी। अब यही SCALP मिसाइल भारतीय वायुसेना के साथ-साथ नौसेना के राफेल मरीन बेड़े को भी और मजबूत करेगी।
क्या है SCALP क्रूज मिसाइल?
SCALP एक हवा से जमीन पर मार करने वाली डीप-स्ट्राइक स्टील्थ क्रूज मिसाइल है। इसे ब्रिटेन में Storm Shadow के नाम से जाना जाता है। यह मिसाइल दुश्मन के इलाके में काफी अंदर तक जाकर सबसे सुरक्षित ठिकानों जैसे बंकर, कमांड सेंटर और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टील्थ तकनीक है, जिसकी वजह से यह दुश्मन के रडार से बचते हुए लक्ष्य तक पहुंच जाती है।
SCALP मिसाइल की ताकत और खासियत
SCALP की मारक क्षमता करीब 250 से 560 किलोमीटर तक मानी जाती है। इसमें लगा 450 किलो का BROACH वॉरहेड मोटे कंक्रीट बंकरों को भी भेदकर अंदर विस्फोट करता है। यह मिसाइल सबसोनिक गति से उड़ती है और बेहद सटीक निशाना साधती है। एक मिसाइल की कीमत करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है।
नई डील क्यों है अहम?
भारत ने 2016 में 36 राफेल विमानों के सौदे के साथ SCALP मिसाइलें हासिल की थीं। लेकिन अब मौजूदा स्टॉक बढ़ाने, भविष्य की जरूरतों और 26 राफेल मरीन समेत संभावित नए राफेल सौदों को देखते हुए यह नई डील की जा रही है। रणनीतिक रूप से यह सौदा भारत को चीन और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी बढ़त देता है, क्योंकि SCALP मिसाइल के जरिए भारत बिना सीमा पार किए सैकड़ों किलोमीटर दूर दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला कर सकता है। साफ है कि राफेल के साथ SCALP मिसाइल भारत की सैन्य ताकत को एक नया आयाम देने वाली है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Dietary fibre is crucial for maintaining good health, serving several essential functions in the body. It is often overshadowed by nutrients like protein and...
Indian Railways is poised for substantial enhancements following the Union Budget 2026, which has earmarked an unprecedented Rs 2.78 lakh crore for the sector....