उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। धनराज परिमल नथवानी के साथ-साथ पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. राम गोपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। Samajwadi Party के अध्यक्ष Akhilesh Yadav की मौजूदगी में आज दोनों ने अपना नामांकन दाखिल किया। धनराज नथवानी का नाम इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वे पारंपरिक राजनीति से नहीं आते। वे कॉरपोरेट जगत और खेल प्रशासन से जुड़े रहे हैं। खास बात यह है कि उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में अगर धनराज राज्यसभा पहुंचते हैं तो संसद के उच्च सदन में पिता-पुत्र दोनों एक साथ नजर आएंगे।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मुझे समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद करता हूँ।
सार्वजनिक जीवन के इस नए पड़ाव की ओर आज लखनऊ में माननीय अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में राज्यसभा के लिए मैंने अपना… pic.twitter.com/wKdlHd7Q39
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) September 30, 2026

