Dhanraj Nathwani Shakes Yogi Adityanath: नथवानी की एंट्री से हिले योगी आदित्यनाथ, अखिलेश का स्मार्ट मूव?

The CSR Journal Magazine
Dhanraj Nathwani Shakes Yogi Adityanath: समाजवादी पार्टी ने धनराज परिमल नथवानी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर यूपी की राजनीति में एक ऐसा चेहरा उतारा है, जिसकी पृष्ठभूमि पारंपरिक समाजवादी राजनीति से बिल्कुल अलग है। रिलायंस समूह से जुड़े नथवानी गुजरात के क्रिकेट प्रशासन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं। अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनका नामांकन इस बात का संकेत देता है कि सपा 2027 से पहले अपने राजनीतिक संपर्कों का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर अखिलेश यादव नथवानी के जरिए अपनी राजनीति का दायरा बढ़ाते हैं, तो इसका सबसे बड़ा दबाव योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कहां पड़ेगा?

Dhanraj Nathwani Shakes Yogi Adityanath: सपा अपनी पुरानी छवि बदलने की कोशिश कर रही है

अखिलेश यादव की सबसे बड़ी चुनौती लंबे समय से सपा को सिर्फ उसके पारंपरिक सामाजिक आधार तक सीमित समझे जाने की रही है। लेकिन नथवानी की एंट्री इस तस्वीर को बदलने की कोशिश के तौर पर देखी जा सकती है। सपा अब PDA के सामाजिक समीकरण के साथ कारोबारी और पेशेवर नेटवर्क तक पहुंच बनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। यही वह जगह है जहां योगी सरकार के लिए राजनीतिक चुनौती बनती है। अगर अखिलेश इस नए नेटवर्क को यूपी की जमीनी राजनीति से जोड़ पाए, तो बीजेपी के सामने सपा को केवल पुराने सामाजिक समीकरणों वाली पार्टी बताना आसान नहीं रहेगा।

Dhanraj Nathwani Shakes Yogi Adityanath: प्रोग्रेसिव सोच लेकर आये नथवानी

Dhanraj Nathvani एक प्रोग्रेसिव सोच रखने वाली देख के बड़े कारोबारी है। ऐसे में सपा की राजनीति में उनका आना अपने आप में एक बड़ा संदेश है। अब बीजेपी के सामने सवाल यह होगा कि जिस उद्योग और निवेश के मुद्दे को योगी सरकार अपनी उपलब्धियों के रूप में लगातार सामने रखती रही है, उसी क्षेत्र से जुड़ा एक प्रभावशाली चेहरा सपा के साथ क्यों खड़ा है? यह सवाल चुनावी नैरेटिव में जगह बनाता है तो बीजेपी के लिए इसका जवाब देना राजनीतिक रूप से जरूरी हो सकता है। बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति में गुजरात का महत्व लंबे समय से बड़ा रहा है। नथवानी गुजरात से ताल्लुक रखते है ऐसे में अगर अखिलेश यादव नथवानी के माध्यम से गुजरात के कारोबारी और पेशेवर नेटवर्क के साथ संवाद बढ़ाते हैं, तो यह सपा के लिए सिर्फ यूपी तक सीमित प्रयोग नहीं रह सकता।

योगी के लिए असली चुनौती क्या?

ऊपर दिए पहलुओं को ध्यान में रखें तो नथवानी की एंट्री से योगी आदित्यनाथ को चुनावी नुकसान हो सकता है। ऐसे में ये कहना सही होगा कि अखिलेश यादव ने बीजेपी के लिए एक नया राजनीतिक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। सपा अगर नथवानी के कॉरपोरेट और गुजरात कनेक्शन को अपने व्यापक राजनीतिक विस्तार से जोड़ देती है, तो योगी सरकार के सामने 2027 में सिर्फ जातीय समीकरणों का मुकाबला नहीं होगा। उसे विकास, निवेश, रोजगार, युवा, उद्योग और सामाजिक प्रतिनिधित्व हर मोर्चे पर अपना नैरेटिव मजबूत करना होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos