app-store-logo
play-store-logo
March 5, 2026

पहले पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर उसके प्रेमी पर फेंका तेजाब — होली पर शाहजहांपुर में खौफनाक कांड

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रंगों के त्योहार पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं एक परिवार में खून की होली खेली गई। पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसे बचाने आए कथित प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

छह माह से प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन (कुछ स्थानीय लोग उसे मोहन पांडेय के नाम से भी जानते हैं) की शादी करीब पांच साल पहले आरती से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ने के बाद आरती पिछले लगभग छह माह से चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित बालाजी नगर कॉलोनी में अपने कथित प्रेमी बृजदीप के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा था।

मुखौटा लगाकर पहुंचा आरोपी

बुधवार सुबह करीब छह बजे, जब होली का उत्साह चरम पर था, मनमोहन कथित रूप से मुखौटा लगाकर आरती के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने पहले बृजदीप पर तेजाब से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बृजदीप बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद आरोपी ने आरती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से आरती की मौके पर ही मौत हो गई।

बचाव में घायल हुआ प्रेमी, आरोपी भी जख्मी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बृजदीप ने हमले के दौरान पलटकर बचाव की कोशिश की, जिसमें आरोपी भी घायल हुआ। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि घटना घरेलू विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। होली के अवसर पर क्षेत्र में पारंपरिक ‘लाट साहब’ जुलूस के कारण शुरुआती समय में कोई तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos