रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की दौलत ने शाहरुख को पछाड़ा

The CSR Journal Magazine

किंग खान से ज्यादा संपत्ति, क्या है कहानी?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों की ताजा लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में किंग शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है, जिनकी नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, शाहरुख से भी ज्यादा दौलत के मालिक हैं रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा। उनकी संपत्ति 16,000 करोड़ रुपये है। पिछले साल 2025 में शाहरुख की दौलत 12,490 करोड़ रुपये थी, जिसमें इस वर्ष 2,490 करोड़ रुपये की कमी आई है।

नमित मल्होत्रा का फिल्मी सफर

नमित मल्होत्रा फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें सिनेमा का माहौल बचपन से ही मिला है। वह एक्टिंग-डायरेक्शन के बजाए टेक्निकल और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के गैराज में एक छोटा सा वीडियो वर्कशॉप शुरू किया। बाद में इसे अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस ‘वीडियो वर्क्स’ के साथ मिलाकर प्राइम फोकस नाम दिया गया।

वैश्विक स्तर पर फैला कारोबार

नमित ने प्राइम फोकस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया, जिसमें लंदन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेल्स और वैंकूवर जैसे बड़े शहरों का समावेश है। समय के साथ, उनकी कंपनी का विलय ब्रिटेन की विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डबल निगेटिव (DNEG) के साथ हुआ। DNEG ने कई हिट हॉलीवुड फिल्मों जैसे इंसेप्शन और ड्यून के विजुअल इफेक्ट्स पर काम किया है। वर्तमान में, नमित DNEG के चेयरमैन और सीआईओ हैं।

रामायण का प्रोजेक्ट और भविष्‍य की फिल्में

नमित मल्होत्रा इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर हैं। उनकी कंपनी ने इस फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स पर भी काम किया है। रणबीर कपूर की फिल्म 2 पार्ट्स में बनाई जाएगी, जिसमें पहले पार्ट की रिलीज इस साल दिवाली पर होने वाली है। यह फिल्म पूरे देश में काफी चर्चा में है और इसके वीएफएक्स को लेकर भी दर्शकों में उम्मीदें हैं।

शाहरुख की कमाई के रास्ते

किंग शाहरुख खान न केवल एक सफल एक्टर हैं, बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। वह फिल्मों, ब्रांड प्रमोशन और एंडोर्समेंट्स के जरिए भी धन कमाते हैं। इसके अलावा, उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है और वह आईपीएल की टीम नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स से भी जुड़े हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अमिताभ बच्चन (4,000 करोड़ रुपये), तीसरे पर सलमान खान (3,000 करोड़ रुपये) और चौथे पर ऋतिक रोशन (2,500 करोड़ रुपये) हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos