आस्था की कोई सीमा नहीं: सिनेमा हॉल में नंगे पैर ‘हनुमान अंश’ देखता नजर आया मुस्लिम बुजुर्ग, सोशल मीडिया पर जीता सबका दिल
संत नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों को भी छू रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सिनेमा हॉल के अंदर का एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और सिर पर पारंपरिक टोपी पहने एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पूरे ध्यान और श्रद्धा के साथ फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर लोगों का ध्यान जिस बात ने सबसे ज्यादा खींचा, वह यह थी कि यह बुजुर्ग थियेटर की सीट पर बिना किसी चप्पल या जूते के यानी पूरी तरह नंगे पैर बैठकर इस धार्मिक फिल्म का आनंद ले रहे थे।
इस वीडियो को देखने के बाद आपको महसूस होगा कि सनातन का स्वाद स्वतः ही मनुष्य को श्रद्धा से भर देता हैँ l
ये मुस्लिम चाचा हनुमान अंश मूवी देखने क्यों गए, ये तो ये ही बता सकते l लेकिन मूवी देखते हुए इनका वो भाव और श्रद्धा दिखी वो जरूर सनातन की श्रेष्ठता को दर्शा रही है l
ये चाचा… pic.twitter.com/HbG66fQcd1
— पाठशाला गुरुजी ( Pathshala GuruG ) (@pathshalagurug) September 3, 2026

