सरकार ने लॉन्च की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5 साल में 39 लाख करोड़ के फोन उत्पादन का लक्ष्य

The CSR Journal Magazine
सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम लॉन्च की है। यह योजना 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी और 2031 तक चलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य 5 साल में 39 लाख करोड़ रुपये के फोन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना है।

रोजगार सृजन की संभावना

इस नई योजना से लगभग 60,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि सरकार भारतीय कंपनियों को निर्माण में सपोर्ट प्रदान करेगी ताकि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को दोगुना किया जा सके।

स्मार्टफोन की कीमतों पर ध्यान, इकोसिस्टम में बदलाव

मंत्री ने बताया कि मोबाइल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसके पीछे मेमोरी चिप की कीमतों में वृद्धि है। इसलिए, सरकार मेमोरी चिप के प्रोडक्शन पर भी ध्यान दे रही है और इसकी निर्माण यूनिट स्थापित की जाएंगी। श्री वैष्णव ने बताया कि एक मोबाइल में लगभग एक हजार पार्ट होते हैं। भारत में अब इसका इकोसिस्टम विकसित हो चुका है, जिसमे अधिकांश एमएसएमई शामिल हैं। पहले यह प्रोजेक्शन बेस्ड था, लेकिन अब स्कीम का फोकस भारतीय डिजाइन और निर्माण को बढ़ावा देने पर है।

इनसेंटिव की योजना, उत्पादन क्षमता में वृद्धि

इस योजना के अंतर्गत, सरकार कंपनियों को मोबाइल उत्पादन और बिक्री पर 5% तक इंसेंटिव देगी। उन्होंने कहा कि भारत अब मोबाइल फोन का आयातक नहीं, बल्कि शुद्ध निर्यातक बन गया है। इसके चलते, अब भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। श्री वैष्णव ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत, भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण ने 2014 के बाद से सात गुना बढ़ोतरी की है। इस दौरान निर्यात भी 11 गुना बढ़ चुका है।

निर्माताओं के लिए मानदंड

इस योजना में मोबाइल फोन निर्माताओं और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) कंपनियों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जहां मोबाइल निर्माताओं के लिए वित्त वर्ष 2026 में न्यूनतम 10,000 करोड़ का कारोबार आवश्यक है, वहीं EMS कंपनियों के लिए यह मानदंड 1,000 करोड़ का होना चाहिए।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos