Maharashtra Australia New South Wales Partnership: महाराष्ट्र की ग्लोबल उड़ान, मुंबई से सिडनी तक नई साझेदारी, महाराष्ट्र में निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
Maharashtra Australia New South Wales Partnership: महाराष्ट्र और ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के बीच 2012 से चली आ रही साझेदारी को अब और व्यापक और परिणाम आधारित बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच Financial Services, Clean Energy, Advanced Manufacturing, Education और Skill Development समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। मुंबई के वर्षा सरकारी निवास पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख क्रिस मिन्स की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौता हुआ।
Maharashtra Australia New South Wales Partnership: 2047 के विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य से जुड़ा समझौता
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को 2047 तक विकसित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी राज्य बनाने के लक्ष्य के अनुरूप न्यू साउथ वेल्स के साथ सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच Financial Services, Clean Energy, Advanced Manufacturing, Critical Minerals, Agri-Tech, Healthcare, Education, Skill Development, Technology, Culture और Sports जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई और सिडनी क्रमशः भारत और ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण वित्तीय और कारोबारी केंद्र हैं। ऐसे में न्यू साउथ वेल्स की वित्तीय संस्थाओं, बिजनेस सर्विस कंपनियों, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों और सुपरएन्युएशन फंड्स को महाराष्ट्र को भारत में निवेश के प्रमुख गेटवे के रूप में देखना चाहिए।
EV, Battery और Green Hydrogen पर भी फोकस
महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, Artificial Intelligence और Advanced Manufacturing के क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। वहीं न्यू साउथ वेल्स के पास Mining Technology, Critical Minerals, Clean Energy और Innovation का अनुभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के अनुभव का इस्तेमाल Battery Manufacturing, Green Hydrogen, Renewable Energy और Energy Storage जैसे क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं विकसित करने के लिए किया जा सकता है।
शिक्षा और Skill Development में भी बढ़ेगा सहयोग
Skill Development के क्षेत्र में न्यू साउथ वेल्स के Technical and Further Education संस्थानों और महाराष्ट्र की औद्योगिक एवं कौशल विकास संस्थाओं के बीच संयुक्त पाठ्यक्रम, Trainer Training, Digital Learning और Industry-linked Certification Programs शुरू करने की संभावनाएं हैं। फडणवीस ने न्यू साउथ वेल्स के विश्वविद्यालयों को नवी मुंबई के पास विकसित हो रही International Education City में भाग लेने का भी न्योता दिया।
मराठवाड़ा और विदर्भ को मिलेगा फायदा
न्यू साउथ वेल्स के Drought Management, Agriculture और Water Conservation के अनुभव को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालयों के बीच भी साझेदारी बढ़ाने की उम्मीद जताई।
90 दिनों में बनेगा Joint Working Group
समझौते को सिर्फ कागज तक सीमित न रखने के लिए अगले 90 दिनों में Joint Working Group बनाया जाएगा। यह समूह प्रमुख परियोजनाओं की पहचान करेगा, दोनों राज्यों की संस्थाओं की जिम्मेदारियां तय करेगा और काम की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगा। न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख क्रिस मिन्स ने कहा कि महाराष्ट्र और न्यू साउथ वेल्स के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। Mining, Technology, Tourism, Education, Advanced Manufacturing, Circular Economy, Healthcare और Mining Technology जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। मिन्स ने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं का लंबे समय से शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना और न्यू साउथ वेल्स में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की महाराष्ट्र से जुड़ी सांस्कृतिक और पारिवारिक जड़ें दोनों राज्यों के रिश्तों को मजबूत बनाती हैं। क्रिस मिन्स ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व और पहल की सराहना करते हुए उन्हें Sydney Visit का निमंत्रण भी दिया।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Actor Rani Mukerji has marked a significant achievement in her career by being awarded an Honorary Doctor of Letters (D.Litt.) by La Trobe University....
On Wednesday, a far-right anti-immigrant activist allegedly interrupted Prime Minister Narendra Modi as he arrived at his hotel in Melbourne. This incident occurred shortly...
Prime Minister Narendra Modi on Friday met Australia’s Leader of the Opposition Angus Taylor and discussed the growing strength of India-Australia relations and opportunities...