Fund for Organ Transplant in Maharashtra: ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 798 मरीजों को दिए 15.79 करोड़ रुपये

The CSR Journal Magazine
किडनी, लिवर, फेफड़े और हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों के खराब होने पर अंग प्रत्यारोपण मरीज के लिए जीवन बचाने का आखिरी विकल्प बन जाता है। लेकिन लाखों रुपये का खर्च आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी करता है। ऐसे मरीजों के लिए महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि (Maharashtra CM Medical Assistance Fund) बड़ा सहारा बन रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत 798 मरीजों को अंग प्रत्यारोपण के लिए कुल 15 करोड़ 79 लाख 66 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। How to get Funds for Organ Transplant in Maharashtra

How to get Funds for Organ Transplant in Maharashtra: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सबसे ज्यादा मदद

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच दी गई सहायता में सबसे बड़ा हिस्सा किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों का रहा। सरकार के अनुसार, 617 मरीजों को किडनी प्रत्यारोपण के लिए 12 करोड़ 23 लाख 66 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। वहीं लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 162 मरीजों को 3 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये की सहायता मंजूर की गई। इसके अलावा फेफड़ा प्रत्यारोपण कराने वाले 3 मरीजों को 6 लाख रुपये, जबकि हृदय प्रत्यारोपण कराने वाले 16 मरीजों को 28 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति के कारण आज किडनी, लिवर, हृदय और फेफड़े जैसे अंगों के प्रत्यारोपण की सफलता की संभावना बढ़ी है। हालांकि निजी अस्पतालों में इन जटिल सर्जरी का खर्च लाखों रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि उपचार का खर्च उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में इस सहायता व्यवस्था को अधिक तेज और मरीज केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक मदद के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

Fund for Organ Transplant in Maharashtra: अब 36 जिलों में जिला स्तरीय कक्ष

सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए राज्य के सभी 36 जिलों में जिला स्तरीय कक्ष शुरू किए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि मेडिकल सहायता के लिए मरीजों और उनके परिजनों को बार-बार मंत्रालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहायता निधि और धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष की Online System भी शुरू की गई है। नई व्यवस्था के तहत अब मरीज को खुद आवेदन करने की जरूरत नहीं है। सहायता के लिए आवेदन संबंधित कक्ष से जुड़े अस्पताल द्वारा सीधे किया जाता है।

कागजात पूरे होते ही प्रक्रिया में तेजी

सरकार का कहना है कि आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद आवेदन की मंजूरी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा रहा है। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार में होने वाली देरी कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने कहा कि अंग प्रत्यारोपण जैसे महंगे इलाज के लिए समय पर आर्थिक सहायता मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को अधिक तेज और आधुनिक बनाया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को जल्द मदद मिल सके।

How to get Funds for Organ Transplant in Maharashtra: टोल फ्री नंबर पर मिलेगी जानकारी

सरकार ने जरूरतमंद मरीजों से मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि से जुड़ी जानकारी के लिए 1800 123 2211 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील की है। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था के जरिए सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाकर मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos