महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए ट्वीट में उन्होंने भाजपा की नीतियों और रवैये पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की बातें करने वाली भाजपा का असली चेहरा बार-बार देश के सामने आ रहा है। सपकाल के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर महिला सुरक्षा और राजनीतिक नैतिकता को लेकर बहस तेज हो गई है।
बदलापुर से उन्नाव तक, पुराने मामलों का जिक्र
हर्षवर्धन सपकाल ने महाराष्ट्र के बदलापुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले का हवाला देते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपी तुषार आपटे को भाजपा ने स्वीकृत नगरसेवक का पद देकर संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वही पार्टी ऐसे गंभीर आरोपों से जुड़े लोगों को राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपती है। कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव दुष्कर्म कांड का भी जिक्र किया, जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी था। सपकाल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि सत्ता के दबाव में पीड़िता को डराया गया, धमकियां दी गईं और न्याय की राह में बाधाएं डाली गईं। उनके मुताबिक यह मामला भाजपा के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
अंकिता भंडारी केस पर भी सवाल
हर्षवर्धन सपकाल ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को भी उठाया और कहा कि इस मामले में आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ पाया गया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने न तो नैतिक जिम्मेदारी ली और न ही आत्ममंथन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में भाजपा की चुप्पी उसके असली रवैये को दिखाती है।
कांग्रेस का बीजेपी पर सीधा आरोप
सपकाल ने कहा कि ये घटनाएं कोई अपवाद नहीं, बल्कि भाजपा की राजनीति का पैटर्न बन चुकी हैं। उनका आरोप है कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा असल में आरोपियों के पक्ष में खड़ी नजर आती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे कदम समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं के भरोसे को तोड़ते हैं। इस बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Union Home Minister Amit Shah has responded to Congress leader Rahul Gandhi's challenge for a debate with Prime Minister Narendra Modi. Shah suggested that...