बिना टिकट, बिना महंगे रेस्टोरेंट, सिर्फ सुकून, हरियाली और प्यार भरे पल
Valentine Day 2026 Delhi Free Places for Couples: फरवरी की शुरुआत के साथ ही वैलेंटाइन डे 2026 को लेकर कपल्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 14 फरवरी को कैसे खास बनाया जाए, इसकी प्लानिंग अभी से शुरू हो चुकी है। कोई सरप्राइज की तैयारी में है, तो कोई अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए शांत और खूबसूरत जगह तलाश रहा है। अक्सर यह माना जाता है कि वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए महंगे रेस्टोरेंट या टिकट वाली जगहों पर जाना जरूरी है, लेकिन दिल्ली में कई ऐसी फ्री लोकेशंस हैं, जो बिना ज्यादा खर्च किए भी आपके दिन को बेहद खास बना सकती हैं।
Valentine Day 2026 Delhi Free Places for Couples
दिल्ली जैसे बड़े और व्यस्त शहर में हरियाली, खुले माहौल और शांति से भरी जगहें किसी सुकून से कम नहीं होतीं। वैलेंटाइन डे पर अगर आप भीड़-भाड़, शोर और फिजूल खर्च से दूर रहकर अपने पार्टनर के साथ प्यार के पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।
लोधी गार्डन
लोधी रोड पर स्थित Lodhi Garden कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। ऐतिहासिक मकबरे, हरे-भरे लॉन, रंग-बिरंगे फूल और फव्वारे इस पार्क को रोमांटिक बना देते हैं। यहां एंट्री पूरी तरह फ्री है। वैलेंटाइन डे पर कपल्स यहां टहलते हुए, बैठकर बातें करते हुए या फोटो क्लिक करते नजर आते हैं।
मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क
अगर आप शांति के साथ इतिहास का अहसास चाहते हैं, तो Mehrauli Archaeological Park बेहतरीन विकल्प है। यहां रोज गार्डन, कमाली मस्जिद और पुरानी इमारतें माहौल को खास बना देती हैं। पार्क में मौजूद कैफे में बैठकर आप अपने पार्टनर के साथ लंबी बातचीत भी कर सकते हैं। यह पार्क रात 9 बजे तक खुला रहता है।
अग्रसेन की बावली
सेंट्रल दिल्ली में स्थित Agrasen Ki Baoli कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। सीढ़ियों से नीचे जाती यह ऐतिहासिक बावली भीड़ से दूर और बेहद शांत है। वैलेंटाइन डे पर अगर आप शोर-शराबे से दूर सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह एकदम परफेक्ट है।
बुद्धा जयंती पार्क
दिल्ली रिज रोड के पास स्थित Buddha Jayanti Park अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हरियाली, खिले फूल और शांत माहौल इसे रोमांटिक बना देते हैं। पार्क में लगी बेंच पर बैठकर कपल्स घंटों साथ समय बिता सकते हैं। यह पार्क शाम 7 बजे तक खुला रहता है। वैलेंटाइन डे 2026 पर अगर आप प्यार के पल सादगी और सुकून के साथ जीना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये फ्री जगहें आपके दिन को सच में खास बना सकती हैं।