app-store-logo
play-store-logo
February 7, 2026

Prayagraj में रेप, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन से कटी युवती, पिता ने 3 को नामजद करते हुए 5 पर लिखाई FIR

The CSR Journal Magazine
प्रयागराज के थरवई इलाके में 21 वर्षीय युवती द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी लंबे समय से ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का शिकार थी, जिससे टूटकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पिता का दावा है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था और आरोपियों द्वारा उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

पांच लोगों पर एफआईआर, तीन नामजद आरोपी

इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला माघ मेले के दौरान लापता हुई युवती से जुड़ा हुआ है। युवती की मां का पहले ही निधन हो चुका है और पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना से कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटे थे।

माघ मेले से अचानक लापता हुई थी युवती

परिजनों के मुताबिक, युवती शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ माघ मेले गई थी। वह अपने दादा-दादी से मिलने भी गई थी, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल से हुई पहचान

सोमवार सुबह थरवई क्षेत्र के गणेशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्लैकमेलिंग और धमकी का गंभीर आरोप

पिता की तहरीर के अनुसार, एक युवक लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना के दिन भी उसके साथ जबरदस्ती की गई और उसके साथियों ने इसमें सहयोग किया। आरोप है कि युवती को धमकाया गया था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से गंभीर जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean upda
App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos