Gen Z के बड़े फैसलों पर भारी पड़ रहा पैसा, 54% युवाओं ने फैसले टाले

The CSR Journal Magazine

रुकी हुई जिंदगी के बड़े फैसले

आज की Gen Z के लिए बड़े फैसले लेना अब सिर्फ पसंद या ज़रूरत पर निर्भर नहीं रह गया है। आर्थिक स्थिति भी एक अहम हिस्सा बन गई है। चाहे वो किस शहर में कितना बड़ा घर लेने का सवाल हो या फिर नौकरी बदलने का, इन सभी का सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ रहा है। डेलॉयट इंडिया का सर्वे बताता है कि आज के युवा पहले से ज्यादा अपने फाइनेंशियल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए फैसले कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 54% जेन ज़ी और 44% मिलेनियल्स ने माना है कि आर्थिक दबाव की वजह से उन्होंने अपने जीवन के बड़े फैसले टाले हैं।

पैसों का सफर घर और करियर तक

घर की कीमतें अब करियर की दिशा को भी तय कर रही हैं। 60% से अधिक जेन ज़ी और मिलेनियल्स का कहना है कि घर की अफॉर्डिबिलिटी उनके करियर के फैसलों को प्रभावित करती है। मतलब, नौकरी चुनते समय केवल सैलरी ही नहीं, बल्कि उस पैसे से किस शहर में रहना है और रोजाना के खर्चे भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। डेलॉयट की इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा लगभग तीन-चौथाई है।

रहने के खर्चों की बढ़ती चिंता

भारत में, 20% जेन ज़ी और 13% मिलेनियल्स हर महीने अपने रहने के खर्चों को पूरा करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं, ग्लोबल स्तर पर यह आंकड़ा 34% है। यानि कि, दूसरे देशों की तुलना में भारत की जेन ज़ी पर पैसों का दबाव थोड़ा कम है, पर फिर भी आर्थिक चिंताएं उनके बड़े फैसलों को प्रभावित कर रही हैं।

फाइनेंशियल प्लानिंग का बढ़ता महत्व

डेलॉयट की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि आज के युवा के लिए करियर, हाउसिंग और पर्सनल लाइफ अब फाइनेंशियल प्लानिंग से अलग नहीं रह गए हैं। नौकरी का चुनाव, रहने का स्थान और बड़े फैसले लेने का समय इन सबके पीछे अब बजट एक प्रमुख फैक्टर बन चुका है। इससे यह सवाल भी जुड़ गया है, ‘क्या मैं इसे अफॉर्ड कर सकता हूं?’ इस तरह से अब पैसा सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि जीवन के बड़े सपनों का अहम हिस्सा बन गया है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos