app-store-logo
play-store-logo
February 28, 2026

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव से पहले सातवीं सीट को लेकर MVA में सियासी खींचतान, तीनों दलों में सियासी संघर्ष छिड़ा

The CSR Journal Magazine
महाराष्ट्र में राज्यसभा की सातवीं सीट को लेकर महाविकास आघाड़ी (MVA) में बड़ा सियासी संघर्ष शुरू हो गया है। कांग्रेस, राष्ट्रवादी (शरद पवार गुट) और उद्धव सेना, तीनों दल इस सीट पर अपना दावा कर रहे हैं, जिससे MVA की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। इस विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति को फिर से गरम कर दिया है।

महत्वपूर्ण बैठकें, लेकिन सहमति नहीं

गुरुवार को कांग्रेस और राष्ट्रवादी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की अहम मीटिंग हुई। घंटे भर की चर्चा के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार बैठक में मौजूद थे, जबकि राष्ट्रवादी से शशिकांत शिंदे और जयंत पाटील ने चर्चा को आगे बढ़ाया।

कांग्रेस की मांग: सीट हमारी होनी चाहिए

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने साफ कहा कि इस बार राज्यसभा की सीट उसे मिलनी चाहिए। पिछली बार महाविकास आघाड़ी की चार सीटों में से दो सीटें राष्ट्रवादी को दी गई थीं, इसलिए अब राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए कांग्रेस का दावा मजबूत है।

शरद पवार का पेंच फंसा

हालांकि, राष्ट्रवादी इस सीट पर किसी भी तरह से अपना अधिकार छोड़ने को तैयार नहीं है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि शरद पवार एक बार फिर राज्यसभा में जाना चाहते हैं, इसलिए यह सीट उनके लिए सुरक्षित रखी जाए। कांग्रेस ने सीधे सवाल किया, “क्या शरद पवार ने खुद इस बारे में इच्छा जताई है?” इसका जवाब देते हुए राष्ट्रवादी ने कहा कि सुप्रिया सुळे ने यह इच्छा जताई है, लेकिन पवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उद्धव सेना की एंट्री से बन रहा नया समीकरण

इस राजनीतिक रस्साकशी में उद्धव सेना की एंट्री ने हालात को और उलझा दिया है। महाविकास आघाड़ी में सबसे ज्यादा विधायक उद्धव सेना के हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह सीट उनका अधिकार है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी इस सीट पर अपने दावे से पीछे हटने की इच्छुक नहीं है।

बातचीत का दौर जारी, मगर समाधान दूर

सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की चुप्पी इस मसले को और पेचीदा बना रही है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी के नेताओं से चर्चा करने की सलाह दी है। शरद पवार, जयंत पाटील, शशिकांत शिंदे और जितेंद्र आव्हाड के बीच हुई मीटिंग में इस मुद्दे पर गंभीरता से बात की गई, लेकिन कोई सटीक हल नहीं निकल सका। कुल मिलाकर महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी खिचड़ी पक रही है, जिसमें ‘Too Many Cooks Spoil The Food’ जैसी कहावत सटीक बैठती दिखाई दे रही है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos