app-store-logo
play-store-logo
March 11, 2026

‘LPG संकट ने देश को बना दिया अमेरिकी कॉलोनी’-केजरीवाल का केंद्र पर हमला

The CSR Journal Magazine

LPG संकट का देश पर गहरा असर

देश में एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। देश में गैस का उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गया है, जबकि खपत का करीब 60 प्रतिशत आयात से पूरा होता है। उनका कहना है कि आयात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हार्मुज स्ट्रेट से आता था, जो फिलहाल बंद होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर पड़ रहा है।

होटल और रेस्टोरेंट पर संकट

केजरीवाल ने दावा किया कि मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि बाकी राज्यों में स्थिति और भी खराब है। तमिलनाडु में हजारों होटल बंद होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और एनसीआर में भी कई होटल बंद होने की स्थिति में हैं। इससे लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हाल ही में सरकार ने घरेलू और व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे समस्या और बढ़ी है।

विदेश नीति पर उठाए सवाल

विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारत की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष नीति को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में किसी एक देश का पक्ष नहीं लेना चाहिए था, लेकिन पीएम मोदी अमेरिका और इजरायल के पक्ष में दिखाई दिए, जिससे ईरान जैसे पुराने दोस्त देश नाराज हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी यूएस के दबाव में काम कर रहे हैं।

केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने देश को अमेरिका की एक कॉलोनी बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के आदेश पर ही रूस से तेल खरीदना बंद किया गया था, जिससे देश को 8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। उनकी यह टिप्पणी इस बात की ओर इशारा करती है कि सरकार देश के हितों से ज्यादा अमेरिकी दबाव को प्राथमिकता दे रही है।

आम जनता की परेशानियाँ

घरेलू और व्यावसायिक गैस की किल्लत को लेकर आम जनता भी परेशान है। रेस्टोरेंट्स को गैस सप्लाई में कमी के चलते कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का समाधान जल्दी निकालने की आवश्यकता है ताकि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो।

किसानों और उद्योगों पर असर

गुजरात के मोरबी में भी संकट गहरा हो गया है। यहां के 650 उद्योगों में से करीब 170 बंद हो चुके हैं, जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल कदम उठाएं ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos