Lakhpati Didi Yojana in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment in Uttar Pradesh) की तस्वीर तेजी से बदल रही है। ‘लखपति दीदी’ पहल के जरिए हजारों महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता (Financial Independence of Women in Uttar Pradesh) की नई मिसाल गढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UP Rajya Gramin Ajivika Mission) के अंतर्गत 33 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में अग्रसर हैं, जबकि 18 लाख से ज्यादा महिलाएं पहले ही लखपति श्रेणी में पहुंच चुकी हैं।
Lakhpati Didi Yojana in Uttar Pradesh: बढ़ी आय, मजबूत हुआ परिवार
आजमगढ़ की हुस्नआरा खातून, तैबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य, रेशमी साड़ी निर्माण से जुड़ी हैं। योजना के तहत 1.15 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद उनका कारोबार कई गुना बढ़ा और अब वे प्रतिमाह करीब एक लाख रुपये तक कमा रही हैं। वे कहती हैं कि आर्थिक मजबूती ने परिवार को सम्मान और आत्मविश्वास दिया है। इसी जिले की शशिकला राजभर ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर ‘अदिति फास्ट फूड’ स्टॉल शुरू किया। आज वे प्रतिदिन लगभग 2000 रुपये का कारोबार कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
Lakhpati Didi Yojana in Uttar Pradesh: वित्तीय सशक्तिकरण की मजबूत कड़ी
महिला सशक्तिकरण में बीसी सखियों की भूमिका भी अहम रही है। सरोज मौर्या गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रही हैं। बीसी सखियों के माध्यम से प्रदेश में अब तक करीब 40 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है और 107 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश अर्जित किया गया है। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और निर्णय क्षमता दोनों मजबूत हुई हैं।
मजबूत संगठनात्मक ढांचा
प्रदेश में 9 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। 63,519 ग्राम संगठन और 3,272 संकुल स्तरीय संघ सक्रिय हैं, जिनसे 99 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। योजना के तहत महिलाओं को ब्याज मुक्त, चरणबद्ध पूंजी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे लघु उद्योग और स्वरोजगार शुरू कर सकें। सरकार का दावा है कि यह पहल केवल आय बढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद मजबूत कर रही है जहां महिलाएं अब परिवार की सहारा ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की धुरी बन चुकी हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath articulated the belief that while non-violence should guide humanity, force might be necessary when confronting individuals who threaten...
Severe storms, relentless rain, and strong winds have affected various regions of Uttar Pradesh, resulting in 16 fatalities over a two-day period. The extreme...
Uttar Pradesh's electricity consumers will experience a rise in power bills as the Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL) has implemented an additional surcharge...