दिल्ली में भिखारियों पर कसी जाएगी नकेल, पुलिस लेकर आ रही खास प्लान

The CSR Journal Magazine
दिल्ली में भीख मांगने की समस्या बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस मिलकर इस पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय हो गई है। लोकसभा में जानकारी दी गई है कि भिखारियों को हटाने के साथ-साथ उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया जाएगा। राजधानी के चौराहों, बाजारों और सड़क किनारों पर भिखारियों की बड़ी संख्या ने इसे एक गंभीर मुद्दा बना दिया है।

सख्त कदम उठाने की तैयारी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सांसद वी. एस. मथेस्वरन के प्रश्न के जवाब में बताया कि ट्रैफिक सिग्नल और प्रमुख चौराहों पर भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कई स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस समय-समय पर स्पेशल ड्राइव चलाकर इन स्थानों से भिखारियों को हटाने का काम करेगी। इस पूरे ऑपरेशन के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती भी पीक ऑवर्स के दौरान की जाएगी।

पुनर्वास की योजना का खाका

सरकार ने कहा है कि योजना केवल भिखारियों को हटाने तक ही सीमित नहीं है। उनके पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के साथ मिलकर शेल्टर होम्स में बेघर लोगों को शिफ्ट कराएगी। इस तरह की पहल से दिल्ली में भिक्षावृत्ति की समस्या को हल किया जा सकेगा।

CCTV निगरानी से होगी स्थिति पर नज़र

दिल्ली के प्रमुख चौराहों पर CCTV कैमरों के जरिए स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। सरकार ने संकेत दिए हैं कि भिक्षावृत्ति पर नियंत्रण के लिए दोनों स्तरों पर प्रिवेंटिव और मॉनिटरिंग कार्रवाई करते रहेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि नागरिकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यह अभियान जारी रहेगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos