Covid-19: भारत-अमेरिका समेत 20 देशों में ओमीक्रॉन ने फिर पसारे पांव

The CSR Journal Magazine
 Covid 19: अमेरिका में जिस NB.1.8.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण और मौत दोनों के मामले बढ़ रहे है, वही वैरिएंट भारत में भी फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय देखा जा रहा है। इस वैरिएंट की प्रकृति और जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे Varient Of Monitoring के रूप में वर्गीकृत कर दिया है।

America में बढ़ रहा Covid का नया वैरिएंट

Covid 19- भारत की बात करें, तो एक हफ्ते में 1000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। सिर्फ आंकड़े ही नहीं, कोरोना से हो रही मौतों ने भी एक बार फिर डर बढ़ा दिया है। भारत में तो Covid से अब तक कुल 7 मौतें हुईं है मगर अमेरिका में Covid 19 हर हफ्ते 350 लोगों की जान ले रहा है। California, Washington, Virginia, और New York Airports पर इंटरनेशनल Travelers में नए वेरीएंट के शिकार मरीजों की संख्या में इजाफा पाया गया। इन मामलों के लिए ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स को प्रमुख कारण माना जा रहा है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले JN.1 वैरिएंट और इसमें हुए म्यूटेशन से उत्पन्न सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और LF.7) के हैं। अमेरिका से प्राप्त हो रही जानकारियां कोरोना को लेकर लोगों के मन में डर बढ़ा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां न सिर्फ संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं बल्कि हर सप्ताह 300 से ज्यादा लोगों की मौतें भी हो रही हैं।

भारत वाला वैरिएंट अमेरिका में भी एक्टिव

Covid 19- अमेरिका स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोग प्रभाग के प्रोफेसर डॉ. Tony Moody कहते हैं, ‘हकीकत यह है कि हम अभी भी मौतें देख रहे हैं। Covid फिर से न सिर्फ फैल रहा है, बल्कि लोगों की जान भी ले रहा है।’ यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि अमेरिका में जिस NB.1.8.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण और मौत दोनों के मामले बढ़ रहे है, वही वैरिएंट भारत में भी फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय देखा जा रहा है। इस वैरिएंट की प्रकृति और जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने इसे Varient Of Monitoring के नाम से वर्गीकृत कर दिया, जो अब तक Varient Of Interest के रूप में रखा गया था। वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब है कि अब वायरस के इस रूप को लेकर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने और निगरानी की आवश्यकता है।

भारत में कई राज्यों को Covid ने अपनी गिरफ़्त में लिया

Covid 19- एक बार फिर से कोरोना वायरस ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। भारत हो या अमेरिका, दोनों देशों में कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। भारत में जहां नए मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं अमेरिका में कोरोना अब भी हर हफ्ते सैकड़ों लोगों की जान ले रहा है, ऐसा नहीं है कि पहले जैसी भयावह स्थिति है, लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि कोरोना पूरी तरह गया नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों से Covid के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे बड़े शहरों और महानगरों में Covid के नए मरीजों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारतीय राज्यों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों के बाद पश्चिम में महाराष्ट्र और उत्तर भारत में दिल्ली में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है।
कोरोना अब देश के 20 राज्यों में फैल चुका है। देश में कोविड के एक्टिव केस 1010 तक पहुंच गए हैं। हाल ही में नोएडा में कोविड के 9 नए केस रिपोर्ट हुए हैं, जिसके बाद वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। सभी मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। देश भर की बात करें तो एक हफ्ते में 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सिर्फ आंकड़े ही नहीं, Covid से हो रही मौतों ने भी एक बार फिर डर बढ़ा दिया है। अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की वजह सिर्फ Covid ही था या कोई और बीमारी भी कारण बनी। इसी तरह थाईलैंड में स्थिति खराब होती दिख रही है, यहां पर महज एक हफ्ते में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस समय भारत समेत 20 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार कोरोना के पैटर्न पर गौर करें तो JN.1, BA.2.86 के मामले बढ़ रहे हैं। इन वेरिएंट्स में तेजी से फैलने की क्षमता है।

Latest News

Popular Videos