app-store-logo
play-store-logo
February 15, 2026

6 दिन की तलाश, टूटती उम्मीदें… कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र साकेत की रहस्यमयी मौत, लेक एंजा से मिला शव, परिवार सदमे में

The CSR Journal Magazine
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) का शव लेक एंजा से बरामद हुआ है। वह पिछले 6 दिनों से लापता थे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने इस सूचना की पुष्टि की और परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। खोज अभियान में स्थानीय पुलिस और समुदाय ने मिलकर प्रयास किए थे। साकेत का शव मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम बार कैंपस में देखा गया

साकेत को अंतिम बार 9 फरवरी को यूनिवर्सिटी कैंपस से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया था। इसके बाद से ही उनके लापता होने की जानकारी मिली। उनके बैग की खोज में एक पार्क के पास मिली, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप जैसे जरूरी सामान थे। इस जानकारी के बाद उनकी खोज के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जब तक लाश मिली, तब तक परिवार की चिंता बढ़ती गई।

कर्नाटका का रहने वाला था साकेत

साकेत मूलरूप से कर्नाटक के निवासी थे और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वह IIT मद्रास के पूर्व छात्र भी थे और उनकी शिक्षा बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर में हुई थी। परिवार की अपील पर स्थानीय अधिकारियों ने उनकी खोज के लिए हर संभव प्रयास किया।

पुलिस और प्रशासन की भूमिका

लापता होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और समुदाय ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। इस बीच, परिवार ने सरकार से मांग की थी कि साकेत को जल्दी खोजा जाए। 14 फरवरी को साकेत का शव लेक एंजा के पास मिला, लेकिन इसकी पुष्टि 15 फरवरी को की गई। हाल के कुछ वर्षों में भारतीय छात्रों के लापता होने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंताजनक है।

भारतीय दूतावास का समर्थन

साकेत की मौत पर भारतीय दूतावास का बयान भी जारी हुआ। दूतावास ने कहा कि वे हर तरीके से परिवार की मदद के लिए तत्पर हैं। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मृत शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी। दूतावास के कर्मचारियों ने परिवार से सीधे संपर्क में रहने का आश्वासन दिया है, ताकि सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा सकें।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates
App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos