प्रियंका गांधी के नाम और आवाज का इस्तेमाल कर ठगी की कोशिश

The CSR Journal Magazine
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रियंका गांधी के कार्यालय ने ‘स्कैम अलर्ट’ जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों से पैसे निवेश करने की अपील की जा रही है। प्रियंका गांधी के कार्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी वीडियो पूरी तरह से स्कैम हैं और लोगों को इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

सोशल मीडिया पर बढ़ते फर्जी वीडियो

इसकी गंभीरता को देखते हुए, प्रियंका गांधी के कार्यालय ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी भी प्रकार के निवेश करें। सोशल मीडिया पर चल रहे इन फर्जी पोस्ट को रिपोर्ट करने और ब्लॉक करने की भी सलाह दी गई है। इसी साल अगस्त महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर भी ऐसा ही फर्ज़ी वीडियो सामने आया था, जिसमें निवेश की झूठी योजनाओं का प्रचार किया जा रहा था।

सरकार की ओर से पहले भी है चेतावनी

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने इस वीडियो की जांच की थी और तय पाया था कि यह पूरी तरह से फर्जी है और एआई के माध्यम से बनाया गया है। पीआईबी ने साफ कहा था कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी भी योजना का समर्थन नहीं किया है। लोगों से अपील की गई थी कि वे ऐसे जालसाजों से सावधान रहें जो जल्दी पैसा कमाने के झूठे दावों के जरिए उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

जानी-मानी हस्तियों का नाम लेकर भरोसा जीतने की कोशिश

इन दिनों साइबर ठग नए तरीके अपना रहे हैं ताकि लोगों का भरोसा जीता जा सके। बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों के फर्ज़ी वीडियो बनाकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि कोई वीडियो अत्यधिक लाभ का वादा कर रहा है, तो उसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना और किसी भी निवेश योजना की वास्तविकता की जांच करना बेहद जरूरी है।

सरकारी योजनाओं पर ध्यान दें

यदि कोई सरकारी योजना या प्रस्ताव आता है, तो उसकी जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें। फर्जी योजनाओं के जाल में फंसने से बचने के लिए लोगों को एकजुट होकर सचेत रहने की जरूरत है। इस प्रकार के स्कैम अपने गंभीर परिणाम दे सकते हैं, इसलिए इससे बचे रहने की हर संभव कोशिश करें।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos