प्रयागराज में अब लोग महंगे होटलों या गेस्ट हाउस के चक्कर काटे बिना अपने जन्मदिन, शादी या मुंडन संस्कार जैसी पारिवारिक आयोजनों का आनंद ले सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने प्रयागराज मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों – प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी – पर बने यात्री आश्रय स्थलों को निजी आयोजनों के लिए किराए पर देने का ऐलान किया है।
बड़ी और सुविधाजनक जगह
ये विशालकाय आश्रय स्थल आमतौर पर कुंभ या माघ मेले के दौरान ही यात्रियों से भरे रहते हैं। साल के बाकी समय ये खाली रहते हैं और इनकी क्षमता 3,000 से 4,000 लोगों तक है। अब इन्हें 70 महीनों (लगभग 6 साल) के लिए ठेके पर दिया जाएगा। ठेकेदार इन स्थलों का संचालन करेंगे और आम लोग अपनी जरूरत के अनुसार बुकिंग कर सकेंगे।
कौन-कौन से स्टेशन शामिल
-
प्रयागराज जंक्शन: सिटी साइड (मुख्य द्वार) की ओर संख्या एक और दो आश्रय स्थल
-
सूबेदारगंज: राजरूपपुर की ओर आश्रय स्थल
-
छिवकी: सीओडी रोड के पास मुख्य प्रवेश द्वार वाला हिस्सा
-
नैनी: मुख्य प्रवेश द्वार की ओर आश्रय

