UP: पति ने पत्नी की चाकू से हत्या का किया दावा, पुलिस में पहुंचकर कहा- ‘मैंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया’

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में, परवेज ने अपनी पत्नी नगमा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात इतनी क्रूरता से की गई कि 30 वर्षीय नगमा का सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। घटना के बाद परवेज थाने पहुंचा और जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

दंपति के बीच पड़तीं थीं तकरार

परवेज और नगमा की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के निवासी हैं। परिवार में बंटवारे के बाद परवेज ने अपना मकान बेच दिया और बीते डेढ़ महीने से इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। वह टैक्सी स्टैंड पर वाहन चलाता है। हाल के दिनों में दंपति के बीच फोन पर बात करने और शक को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

खुद कोतवाली जाकर किया जुर्म कबूल

बुधवार की रात, वारदात को अंजाम देने के बाद परवेज ने घर का दरवाजा बंद किया और सीधे कोतवाली पहुंच गया। वहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी का हत्या कर दिया है। यह सुनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो नगमा का सिर धड़ से अलग पड़ा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

परिवार के अंदर के विवादों का खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के शक और पारिवारिक विवाद के कारण यह हत्या की वारदात हुई है। वहीं, मृतका की बहन शब्बो ने आरोप लगाया कि परवेज और उसके परिवार वाले नगमा को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी को हिरासत में लिया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

अपराध के इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी

इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि घरेलू हिंसा गंभीर समस्या बनती जा रही है। पुलिस अब इस मामले में सभी तथ्यों की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है, और लोग इस भयावह वारदात पर चर्चा कर रहे हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos