अफसाना खान की गणेश उत्सव पर विवादित एंट्री, ट्रोलर्स ने किया पलटवार!

The CSR Journal Magazine
पंजाबी सिंगर अफसाना खान, जो कि ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्हें कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणेश उत्सव मनाते हुए देखा गया। अफसाना ने इस खुशी के मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें वह अपने पति और म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों में वह भगवान गणेश के सामने बैठी हुई दिख रही हैं और कपिल-गिन्नी के साथ पोज देती हुई भी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर मिला मिला रिस्पॉन्स

अफसाना ने गणपति उत्सव की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति चतुर्थी मनाई। यह दिन प्यार और खुशी से भरा रहा।” पहले तो कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन फिर अचानक कुछ यूजर्स ने उनके धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘शेम ऑन यू,’ और दूसरे ने कहा, ‘पहले पाप करती हैं और फिर भगवान को याद करती हैं।’

ट्रोलिंग के बीच आया सपोर्ट

हालांकि, अफसाना के पक्ष में भी कई लोग खड़े नजर आए। उन्होंने ट्रोलिंग को गलत बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार जीने का हक है। कुछ यूजर्स ने अपील की कि अफसाना को इस तरह से ट्रोल करना गलत है और उन्हें अपनी जिंदगी जीने की आज़ादी होनी चाहिए। इससे पहले, अफसाना ने अपील की थी कि अगर वह अब गलत नहीं कर रही हैं तो पहले की बातों को बार-बार याद करने का कोई औचित्य नहीं है।

पूर्व में भी मिल चुकी है ट्रोलिंग

यह पहली बार नहीं जब अफसाना खान को धार्मिक परंपराओं में भाग लेने के लिए ट्रोल किया गया है। अगस्त में उन्होंने पति साज के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए भी तस्वीरें साझा की थीं। उस समय उन्होंने लिखा था, “मेरी ताकत मेरा महादेव है,” और उस पोस्ट पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थीं।

लोगों की भिन्न प्रतिक्रियाएं

कुछ लोगों ने उनसे कहा कि अगर वह हिंदू परंपराएं मानती हैं, तो उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। वहीं, कुछ ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए भी कमेंट किए थे। अफसाना के इस विवाद ने एक बार फिर धार्मिक आस्था के मुद्दे को जागरूक किया है और यह दिखाया है कि कैसे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग एक गंभीर समस्या बन सकती है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos