बिहार में शर्मनाक घटना: जमुई का वायरल वीडियो और समाज की चुप्पी
बिहार के जमुई जिले से हाल ही में सामने आया एक भयावह और विचलित करने वाला वीडियो केवल एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक चेतना की मृत्यु का एक जीता-जागता दस्तावेज़ है। कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ सरेआम सड़क पर की गई बर्बरता, प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न की इस घटना ने कानून व्यवस्था के दावों को तो तार-तार किया ही है, साथ ही उस समाज के चेहरे से भी नकाब हटा दिया है जो खुद को ‘संस्कारी’ और ‘सभ्य’ कहता है। सबसे डरावना पहलू यह है कि जब यह सब हो रहा था, तब वहां मौजूद भीड़ पीड़ितों को बचाने के बजाय इस वीभत्स दृश्य का वीडियो बनाने और तमाशबीन बनने में मशगूल थी। यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि एक समाज के रूप में हम कितने संवेदनहीन और नैतिक रूप से खोखले हो चुके हैं।
The Reality of Women’s Safety in India
In Jamui, Bihar,India a couple was brutally targeted in a horrific act of violence. Footage of the attack has since gone viral, sparking widespread outrage 😭😭😭😭 pic.twitter.com/liafq5yuh0
— ℂ𝕙𝕖 𝔾𝕦𝕖𝕧𝕒𝕣𝕒 ★ (@cheguwera) September 21, 2026

