पंजाब: किसानों का रेल रोको आंदोलन, सरकार के खिलाफ उठी आवाज़

The CSR Journal Magazine

किसानों ने का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 17 सितंबर को पांच जिलों में ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया गया है। किसानों की नाराजगी तब बढ़ी जब उनकी मांगों पर बात नहीं की गई। किसानों ने सरकार को जल्द बातचीत करने का अल्टीमतम दिया है।

सरकार को मिली 12 बजे तक की मोहलत

किसान-मजदूर मोर्चा ने पंजाब सरकार को 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। अगर इस अवधि के भीतर सरकार से बातचीत का प्रस्ताव नहीं आया, तो किसान रेलवे ट्रैक जाम कर देंगे। पंधेर के अनुसार, अगर सरकार गंभीरता से बात करती है, तो आंदोलन पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

कौन-कौन सी जगहें बनेंगी आंदोलन का केंद्र

गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, फिरोजपुर, और संगरूर में रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। किसान नेता ने कहा कि पहले ही मुख्यमंत्री को उनकी मांगों का पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

धरनों का सिलसिला जारी

किसान नेता ने दावा किया है कि 31 अगस्त के बाद से मंत्रियों के आवासों के बाहर कुल 9 जगहों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। तीन दिनों से लगातार ये धरने चल रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

आंदोलन से जनता के लिए चुनौती

आंदोलन के चलते आम जनता को होने वाली परेशानियों के बारे में पूछे जाने पर पंधेर ने कहा कि यह कदम किसानों की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों और मजदूरों के हितों के लिए है, न कि उनकी जिद से।

किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई करती है, तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार की होगी। किसान-मजदूर मोर्चा ने 17 सितंबर के आंदोलन का ऐलान किया है, वही 18 सितंबर को अगली बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos