Nitin Gadkari on New Generation: मैं अब ज्यादा काम नहीं कर पाता… गडकरी बोले- नए लोग आगे आएं, पुराने मार्गदर्शन दें

The CSR Journal Magazine
Nitin Gadkari on New Generation: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी काम के बोझ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से लगातार सार्वजनिक जीवन का हिस्सा रहे हैं। अब उनकी क्षमता सीमित हो चुकी है और उन्हें लगता है कि नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। गडकरी ने यह बात ‘एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग’ में कही।

क्या गडकरी राजनीति छोड़ने का इशारा कर रहे हैं?

गडकरी के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। क्या यह संकेत है कि वे राजनीति से संन्यास लेने का सोच रहे हैं? हालांकि, उन्होंने इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nitin Gadkari on New Generation: नई पीढ़ी को अपनाना होगा जिम्मेदारी

गडकरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उन्हें ज्यादा काम करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, “मैं कोई प्रेरणा स्रोत नहीं हूं। अब मेरा कार्यक्षेत्र कम हो गया है और नई पीढ़ी को जिम्मेदारियों का भार संभालना चाहिए।” उनका मानना है कि नए लोग आए हैं और पुराने लोग उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे काम में तेजी आ रही है।

आदिवासी गांवों में रौशनी लाने का संकल्प

गडकरी ने यह भी कहा कि एक दिन महाराष्ट्र के सभी आदिवासी गांवों में अंधेरा नहीं रहेगा। उनके अनुसार, वहां विकास की रोशनी पहुंचेगी। यह तस्वीर सभी को बदलनी है और यह कार्य उनके मानकर ट्रस्ट का है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos